राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

2024 में ब्रिक्स का महत्त्वपूर्ण लक्ष्य इसमें नए सदस्यों का एकीकरण करना है: रूसी वित्त मंत्रालय

© Sputnik / Grigory Sysoev / मीडियाबैंक पर जाएंПресс-центр саммита БРИКС в Йоханнесбурге
Пресс-центр саммита БРИКС в Йоханнесбурге - Sputnik भारत, 1920, 28.02.2024
सब्सक्राइब करें
"समान वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना" इस आदर्श वाक्य के साथ रूस की 2024 ब्रिक्स अध्यक्षता 1 जनवरी से प्रारंभ हुई।
समूह के काम में नए ब्रिक्स सदस्यों के एकीकरण को 2024 के लिए महत्वपूर्ण कार्यों में से एक के रूप में समझाया जाता है, 27 फरवरी को हुई ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की पहली आमने-सामने की बैठक के परिणामों के बाद रूसी संघ के वित्त मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया।

"वित्तीय ट्रैक के काम में नए ब्रिक्स सदस्यों का एकीकरण और विशेषज्ञ स्तर पर सहयोग को मजबूत करना 2024 के लिए महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है," बयान में कहा गया।

इस साल की शुरुआत में, ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के गठबंधन वाले ब्रिक्स समूह में पांच नए देश सऊदी अरब, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और ईरान शामिल हुए।
बता दें कि मुख्य कार्यक्रम के रूप में ब्रिक्स राष्ट्राध्यक्षों की बैठक अक्टूबर महीने में रूसी कज़ान शहर में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 30 से अधिक देश पहले ही इच्छा व्यक्त कर चुके हैं।
कुल मिलाकर, अपनी अध्यक्षता के अंतर्गत रूस की लगभग 200 राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। ये कार्यक्रम एक दर्जन से अधिक रूसी शहरों में आयोजित किए जाएंगे।
Пресс-центр саммита БРИКС в Йоханнесбурге - Sputnik भारत, 1920, 27.02.2024
खेल
ब्रिक्स खेल की मेजबानी आधिकारिक तौर पर रूस के पास, दक्षिण अफ्रीका से प्राप्त किया ध्वज
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала