खेल
Sputnik के साथ खेल की दुनिया की यात्रा करें - क्रिकेट से फुटबॉल तक! खेल को लेकर खास साक्षात्कार और विश्लेषण प्राप्त करें।

ब्रिक्स खेल की मेजबानी आधिकारिक तौर पर रूस के पास, दक्षिण अफ्रीका से प्राप्त किया ध्वज

© Sputnik / Grigory Sysoev / मीडियाबैंक पर जाएंПресс-центр саммита БРИКС в Йоханнесбурге
Пресс-центр саммита БРИКС в Йоханнесбурге - Sputnik भारत, 1920, 27.02.2024
सब्सक्राइब करें
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित होने वाले ब्रिक्स खेलों का आयोजन इस साल रूस के कज़ान शहर में होगा।
दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को मास्को में आयोजित एक समारोह में खेल ध्वज को रूस को सौंपा, इस जून में कज़ान शहर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पहले से ही चल रही है।
समारोह का आयोजन एक पूर्ण सत्र के रूप में प्रदर्शनी-मंच "रूस" में किया गया जो कि "भौतिक संस्कृति और खेल क्षेत्र के विकास में प्रगति" पर आधारित था।

“रूस यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा कि ब्रिक्स गेम्स शांति को मजबूत करें और इन वास्तविकताओं में खेल के मूल्य को बढ़ाएँ। यह किसी प्रतिबंध और मतभेद के बिना संचार का एक मंच है,” रूसी खेल मंत्री ओलेग मैटित्सिन ने कहा।

दरअसल साल 2024 में कज़ान, 11 से 23 जून तक ब्रिक्स खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा, जिसमें 60 से अधिक देशों को आमंत्रित किया गया है और 4751 एथलीट पहले ही पंजीकृत हैं। इस साल ब्रिक्स खेलों में 29 अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।
बता दें कि पिछले ब्रिक्स खेल 18 से 21 अक्टूबर तक दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किए गए थे।
गौरतलब है कि रूस की 2024 ब्रिक्स अध्यक्षता 1 जनवरी को शुरू हुई है। इस आर्थिक समूह में अगस्त 2022 में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन द्वारा अपनाए गए निर्णय के अनुसार, अब 10 देश शामिल हैं।

रूस की ब्रिक्स अध्यक्षता की शुरुआत पर जनवरी में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बयान में कहा था कि रूस की 2024 ब्रिक्स अध्यक्षता "सभी संबंधित देशों के साथ सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेगी।"

Roscosmos, the International Space Station (ISS) - Sputnik भारत, 1920, 19.02.2024
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
ब्रिक्स के सभी सदस्य अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक: रोस्कोस्मोस
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала