यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

ब्रिटिश मनोवैज्ञानिकों ने यूक्रेनी लोगों में रूस के प्रति उत्पन्न किया घृणा का भाव: युद्धबंदी

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian troops carry out humanitarian demining of the liberated Avdeyevka
Russian troops carry out humanitarian demining of the liberated Avdeyevka - Sputnik भारत, 1920, 09.03.2024
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रदान किए गए एक वीडियो में यूक्रेनी कैदी ने बताया कि ब्रिटिश मनोवैज्ञानिकों ने प्रशिक्षण के दौरान भरती किए गए यूक्रेनी लोगों में रूसी सैनिकों के प्रति घृणा का भाव भर दिया है।

“मैं ग्रेट ब्रिटेन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। वहाँ वे [हमें] हथियार और चिकित्सा का उपयोग करना सिखाते थे। मनोवैज्ञानिक भी हमारे साथ काम करते थे जिससे हम रूसी सैनिकों को और सभी रूसी लोगों को पसंद नहीं करे सकें, ताकि हम उन्हें मार डालें और अगर उन्हें कैदी बनाया जाए तो हम उन से निर्दयी व्यवहार करें,” यूक्रेनी सैनिकों की 24वीं ब्रिगेड का एक कैदी व्लादिमीर बुचोक ने बताया।

कैदी ने साथ ही बताया कि ग्रेट ब्रिटेन में उन्हें उपकरण दिए गए थे, लेकिन कवच प्लेटें ऐसी थीं कि उन्हें चाकू से छेदा जा सकता था। उनके पास सिर्फ प्रशिक्षण हेलमेट थे और उन्हें सब कुछ अपने पैसे से खरीदना पड़ा।
उसने अपनी ब्रिगेड में आए कम मनोबल पर जोर देते हुए बताया कि उनके कमांडर उन्हें लूटपाट करने को विवश कर रहे थे। उसने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि वे लोग लकड़ी जलाने के लिए आवासीय भवनों से फर्नीचर लेते रहते थे।
जून 2023 में, यूक्रेन ने रूस के विरुद्ध प्रतिउत्तरी कार्यवाही का प्रयास किया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन महीने बाद घोषणा की कि कीव का प्रयास विफल हो गया है और यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है।
Russian Artillery in Combat Action  - Sputnik भारत, 1920, 09.03.2024
यूक्रेन संकट
रूसी तोपों को यूक्रेनी गढ़ों पर अग्निप्रहार करते हुए देखें
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала