विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारतीय सैन्य कर्मियों के पहले दल ने मालदीव छोड़ा: रिपोर्ट

© SHUBHAM KOULThis aerial picture taken on November 15, 2023, shows the Maldivian capital Male.
This aerial picture taken on November 15, 2023, shows the Maldivian capital Male. - Sputnik भारत, 1920, 12.03.2024
सब्सक्राइब करें
भारत इस शर्त पर मालदीव से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ था कि विमान को संचालित करने और रखरखाव के लिए बराबर संख्या में भारतीय नागरिक सैन्य कर्मियों की जगह लेंगे।
मालदीव की मीडिया के मुताबिक द्वीप पर हेलीकॉप्टर के संचालन में तैनात भारतीय सैन्य कर्मियों का पहला दल संचालन की जिम्मेदारी भारतीय नागरिक दल को सौंपने के बाद भारत के लिए रवाना हो गया।
माले के राष्ट्रीय रक्षा बल के हवाले से मीडिया ने बताया कि लगभग 25 भारतीय सैनिकों का एक समूह जो अड्डू शहर में तैनात था, हेलीकॉप्टर का नियंत्रण भारतीय नागरिक दल को स्थानांतरित करने के बाद भारत लौट आया है। हालाँकि, भारत ने अभी तक इस जानकारी की पुष्टि नहीं की है।
दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद यह तय किया गया था कि भारतीय सैन्य कर्मियों का पहला जत्था 10 मार्च को देश छोड़ कर चला जाएगा और बाकि के बचे सैन्य कर्मी 10 मई तक द्वीप छोड़ देंगे। इन सैन्य कर्मियों की जगह भारत से आए सामान्य नागरिक लेंगे।
इससे पहले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा था कि 10 मई के बाद से देश में कोई भी भारतीय सैन्यकर्मी सादे कपड़ों में भी उनके देश के अंदर मौजूद नहीं रहेगा।
मुइज्जू पिछले साल भारत विरोधी मुद्दों के साथ चुनाव जीतकर सत्ता में आए थे और शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने भारत से हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से स्थित द्वीपसमूह राष्ट्र से अपने सैन्य कर्मियों को हटाने की मांग की थी।
This aerial picture taken on November 15, 2023, shows the Maldivian capital Male. - Sputnik भारत, 1920, 08.02.2024
राजनीति
मालदीव में भारतीय सैनिकों की जगह तकनीकी कर्मी लेंगे: विदेश मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала