रशियन पब्लिक ओपिनियन रिसर्च सेंटर (VCIOM) के अनुसार, 71% मतदान होने की आशा है।
अभी रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने रूसी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया और इसके साथ रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और रक्षा मंत्रालय के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने दक्षिणी सैन्य जिले के एक मतदान केंद्र में यूनाइटेड ग्रुप ऑफ फोर्सेज के सैनिकों के साथ मिलकर रूसी संघ के राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।
इस चुनाव की विशेषता यह है कि रूस के नए क्षेत्रों में पहला मतदान हुआ जो विशेष सैन्य अभियान के दौरान रूस में शामिल हुए थे।
इसके साथ रूसी राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए पहली बार दूरस्थ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रणाली यानी ई-वोटिंग का उपयोग किया जा रहा है। 29 रूसी क्षेत्रों में मतदाता ई-वोटिंग का उपयोग कर अपना मत डाल सकेंगे।
रूस में राष्ट्रपति पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं: स्व-नामांकित उम्मीदवार और रूसी संघ के वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन; कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार निकोलाई खारितोनोव; लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार लियोनिद स्लटस्की; न्यू पीपल पार्टी के उम्मीदवार व्लादिस्लाव दावानकोव।
इसके अतिरिक्त रूस में चुनावों की निगरानी के लिए 200 संसदीय अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को मान्यता दी गई है, इस संबंध में 36 देशों के प्रतिनिधिमंडल पहले ही रूस पहुँच गए हैं।



