विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

मोदी ने चुनाव में जीत पर पुतिन को बधाई देते हुए की सभी रूसियों की समृद्धि की कामना

© AP Photo / Manish SwarupIndian Prime Minister Narendra Modi, right, hugs Russian President Vladimir Putin before their meeting in New Delhi, India, Friday, Oct. 5, 2018.
Indian Prime Minister Narendra Modi, right, hugs Russian President Vladimir Putin before their meeting in New Delhi, India, Friday, Oct. 5, 2018. - Sputnik भारत, 1920, 20.03.2024
सब्सक्राइब करें
15-17 मार्च को हुए रूसी राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन ने रूसी नागरिकों के 87% से अधिक वोट हासिल किए, जिससे उन्हें रूस के राष्ट्रपति के रूप में 6 साल का कार्यकाल हासिल हुआ।
क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन पर चुनाव में जीत पर बधाई दी है और रूसी राष्ट्र की भलाई और समृद्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

बयान में कहा गया, "एक विस्तृत टेलीफोन बातचीत के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को रूस के राष्ट्रपति चुनावों में उनकी जीत पर बधाई दी और रूसी लोगों की भलाई और समृद्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की।"

इसके आगे दोनों पक्षों ने कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इसमें विशेष रूप से यूक्रेन के आसपास की स्थिति के संदर्भ में बातचीत की गई। इसके अलावा, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और ब्रिक्स सहित बहुपक्षीय प्रारूपों में रूस और भारत के बीच आगे रहने वाले समन्वय पर विचार साझा किये गए।

अंत में राष्ट्रपति पुतिन ने नरेंद्र मोदी को भारत में आगामी लोकसभा चुनावों के सफल आयोजन की शुभकामनाएं भी दीं।
Ukraine's Foreign Minister Dmytro Kuleba speaks during a joint press conference with Moldova's Foreign Minister in Kyiv on March 13, 2024, amid the Russian invasion in Ukraine. - Sputnik भारत, 1920, 19.03.2024
राजनीति
भारत की आलोचना के बाद नब्ज टटोलने के लिए यूक्रेन के विदेश मंत्री भारत आएंगे: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала