यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

ऑस्कर विजेता यूक्रेनी डॉक्यूमेंट्री ने नागरिकों पर अपने ही आघात को बताया 'रूसी'

© Sputnik / Mikhail Voskresenskiy / मीडियाबैंक पर जाएंFragments of cluster munitions used by the Ukrainian military to shell the town of Gorlovka, the Donetsk region.
Fragments of cluster munitions used by the Ukrainian military to shell the town of Gorlovka, the Donetsk region. - Sputnik भारत, 1920, 22.03.2024
सब्सक्राइब करें
फिल्म में बच्चे की एक गुलाबी जैकेट को एक पेड़ पर लटका हुआ दिखाया गया है, जो कथित तौर पर मारियुपोल में स्थित है, परंतु यह डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक ही से लिया गया फुटेज है।
ऑस्कर विजेता यूक्रेनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म में गोरलोव्का पर यूक्रेनी सशस्त्र बलों की गोलाबारी को, जहां परिवार मारा गया था, मारियुपोल पर कथित "रूसी" आक्रमण के रूप में दिखाया गया है।
गोरलोव्का डोनेट्स्क से 50 किलोमीटर उत्तर में स्थित है, स्टायरोल केमिकल फैक्ट्री और कोयला खनन उद्यम इस शहर में हैं। यह डीपीआर के सबसे बड़ी जनसंख्या वाले क्षेत्रों में से एक है। डोनबास में संघर्ष आरंभ होने से पूर्व, गोरलोव्का की जनसंख्या ढाई लाख से अधिक थी।

RT संवाददाता रोमन कोसारेव कहते हैं, "अभिलेखों का अध्ययन करने के बाद, हमें वही फ्रेम मिला, लेकिन इसका फिल्म के शीर्षक "मारियुपोल में 20 दिन" से कोई लेना-देना नहीं था।"

रोमन कोसारेव गोरलोव्का गए, जिस पर यूक्रेन ने ही बमबारी की थी, और एक घर को फिल्माया जहां 2014 में बुलाएव परिवार की मृत्यु हो गई थी जिस में पति ओलेग, पत्नी तात्याना, नौ वर्षीय लड़का डेनिल और चार वर्षीय लड़की सोफिया शामिल थे। यूक्रेनी गोलाबारी के दौरान एक गोला सीधे घर पर गिरा था।
जैकेट सहित फ़िल्म में दिखाई गई चीज़ें सोफिया की थीं। मृतक परिवार की पड़ोसी इरिना ने बताया कि पेड़ पर बच्चों के सामान के अतिरिक्त खिलौने भी लटके हुए थे।
रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान आरंभ किया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसका लक्ष्य “आठ वर्षों से कीव शासन द्वारा दुर्व्यवहार और नरसंहार का शिकार हुए लोगों की सुरक्षा" बताया था। उन्होंने कहा था कि विशेष सैन्य अभियान एक विवश होकर लिए गये निर्णय पर आधारित उपाय था, रूस के पास अन्यथा कुछ और करने का कोई अवसर नहीं छोड़ा गया, सुरक्षा जोखिम इस प्रकार उत्पन्न किए गए कि अन्य तरीकों से प्रतिक्रिया देना असंभव था।
The Moscow Kremlin. - Sputnik भारत, 1920, 22.03.2024
यूक्रेन संकट
रूस अब युद्ध की स्थिति में है, यह बात हर किसी को समझनी चाहिए: क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала