डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

पाकिस्तान पर कैसे दागी गई थी ब्रह्मोस मिसाइल? IAF ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया इसका कारण

© PhotoIAF discloses reasons behind accidental BrahMos missile firing into Pakistan
IAF discloses reasons behind accidental BrahMos missile firing into Pakistan - Sputnik भारत, 1920, 30.03.2024
सब्सक्राइब करें
भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल 9 मार्च 2022 को पाकिस्तान पर गलती से दागी गई थी, जिस पर अब भारतीय वायुसेना (IAF) ने पहली बार दिल्ली उच्च न्यायालय को स्पष्टीकरण दिया है।
IAF ने दिल्ली उच्च न्यायालय को शुक्रवार बताया कि पाकिस्तान पर ब्रह्मोस मिसाइल की गलती से फायरिंग नियमित रखरखाव के दौरान आयी तकनीकी खराबी के कारण हुई थी।

IAF ने बताया, "ब्रह्मोस मिसाइल के मिलिटरी कनेक्टर इसके जंक्शन बॉक्स से जुड़े रह गये थे और इसलिए गलती से ब्रह्मोस मिसाइल फायर हो गई थी।"

यह भी कहा गया है कि मिसफायर की घटना से सरकारी खजाने को प्रायः 25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। साथ ही भारतीय वायुसेना की 'प्रतिष्ठा को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही IAF ने इस हादसे के कारण भारत और पाकिस्तान के मध्य संबंध भी प्रभावित करने वाला करार दिया।
ब्रह्मोस मिसाइल भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर जहाज-रोधी और हमले के संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में कार्य करती है। भारत और रूस के संयुक्त उद्यम से बनी ब्रह्मोस के विस्तारित संस्करणों के सभी तीन वेरिएंट थल, हवा, जहाज और पनडुब्बियों से सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है।
Pakistan National Day Reception 2024 New Delhi - Sputnik भारत, 1920, 29.03.2024
राजनीति
पाकिस्तान ने भारत के साथ 'आशा के भविष्य' का अध्याय लिखने का किया आह्वान
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала