यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

2022 की सीमाओं को लौटाने की यूक्रेन की योजनाएं बेतुकी: रूसी विदेश मंत्री

© Sputnik / The Ministry of Foreign Affairs of the Russian Federation / मीडियाबैंक पर जाएंМинистр иностранных дел РФ Сергей Лавров во время встречи с министром иностранных дел КНР Цинь Ганом на Гоа
Министр иностранных дел РФ Сергей Лавров во время встречи с министром иностранных дел КНР Цинь Ганом на Гоа - Sputnik भारत, 1920, 04.04.2024
सब्सक्राइब करें
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन की 2022 की सीमाएं पुनः प्राप्त करने के बाद रूस के साथ बातचीत आरंभ करने का यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की का विचार बेतुका है।
रूसी विदेश मंत्री ने यूक्रेन संकट के बारे में एक गोलमेज सम्मेलन के बाद कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के यूक्रेन की 2022 की सीमाएं वापस लौटने के बाद शांति वार्ता शुरू करने का विचार अप्रासंगिक है।

लवरोव ने कहा कि ज़ेलेंस्की का शांति फॉर्मूला एक अल्टीमेटम की तरह है। वे चाहते हैं कि रूस आत्मसमर्पण कर दे और अपनी नई सीमाओं पर से पीछे हट जाए। यह बेतुका है।

ज़ेलेंस्की ने पिछले हफ्ते कहा था कि रूस के साथ शांति वार्ता यूक्रेन की सीमाओं को 1991 की स्थिति के लिए बहाल किए बिना शुरू हो सकती है। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद क्रीमिया, डोनेट्स्क, लुगांस्क, ज़पोरोज्ये और खेरसॉन क्षेत्र भी यूक्रेन का हिस्सा थे।
दरअसल, उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन 2022 की अपनी पूर्व-संघर्ष सीमा को बहाल कर पाया, तो रूस के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार होगा।
ज़ेलेंस्की का यह बयान यूक्रेन के अन्य अधिकारियों के पिछले बयानों के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहते रहते थे कि यूक्रेन की 1991 की सीमाओं पर बहाल करने बिना रूस और यूक्रेन के बीच कोई शांति वार्ता संभव नहीं है।
बता दें कि पत्रकार दिमित्री किसेलेव को इंटरव्यू देते हुए पिछली 13 मार्च को व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस बातचीत करने के लिए तैयार है। लेकिन हमारी इस तैयारी में बहुत से सवाल भी हैं। हमारी बातचीत यथार्थ पर आधारित होनी चाहिए, न कि किसी नशेड़ी की माँगों पर। बातचीत ऐसी होनी चाहिए, जो रूस की सुरक्षा की असली गारंटी दे, न कि रूस को किन्हीं बहानों से फँसाने की कोशिश की जाए।
Russian Defense Minister Sergei Shoigu  - Sputnik भारत, 1920, 04.04.2024
रूस की खबरें
यदि फ्रांसीसी सैनिकों को यूक्रेन में भेजा जाएगा, तो फ्रांस को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा: शोइगू
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала