राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

रूस की ब्रिक्स और एससीओ देशों के विश्वविद्यालयों का गठबंधन बनाने की योजना

© Sputnik / Ilya Pitalev / मीडियाबैंक पर जाएंStudents of Lomonosov Moscow State University (MSU) gathered on Knowledge Day in front of the main MSU building in Moscow
Students of Lomonosov Moscow State University (MSU) gathered on Knowledge Day in front of the main MSU building in Moscow - Sputnik भारत, 1920, 17.04.2024
सब्सक्राइब करें
भारत, रूस, अर्जेंटीना, ब्राजील और इथियोपिया के आठ संस्थापक संस्थानों ने ब्रिक्स+ यूनिवर्सिटीज एसोसिएशन की स्थापना की, जिसके संचालन के पहले महीने के दौरान 28 देशों के 125 संस्थान इस गठबंधन में शामिल हुए।
रशियन यूनियन ऑफ रेक्टर्स संघ के अध्यक्ष, मास्को स्टेट लोमोनोसोव यूनिवर्सिटी के रेक्टर विक्टर सदोव्निची ने कहा कि ब्रिक्स और एससीओ देशों के विश्वविद्यालयों का गठबंधन बनाने की योजना बनाई गई है।

“अक्टूबर 2024 में, ब्रिक्स राष्ट्र प्रमुखों के शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर, मास्को विश्वविद्यालय पहली बार ब्रिक्स यूनिवर्सिटी रेक्टर्स के फोरम की मेजबानी करेगा। भविष्य में, हम ब्रिक्स विश्वविद्यालयों का एक गठबंधन बनाने की योजना बना रहे हैं,” उन्होंने “विश्वविद्यालय और भविष्य” मंच पर बोलते हुए कहा।

सदोव्निची ने कहा कि रशियन यूनियन ऑफ रेक्टर्स और मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी भी एससीओ सदस्य देशों के विश्वविद्यालयों और वैज्ञानिक संस्थानों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करते हैं।
2006 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन द्वारा महत्वपूर्ण विकासशील देशों को एक साथ लाने के लिए BRIC समूह की स्थापना की गई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका 2010 में इस ग्रुप में शामिल हुआ और यह गठबंधन BRICS बन गया।
इसके अलावा मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को 1 जनवरी, 2024 से सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया गया।
Modi Putin Meet - Sputnik भारत, 1920, 17.04.2024
भारत-रूस संबंध
भाजपा घोषणापत्र: 'भारत प्रथम विदेश नीति' में रूस की भूमिका को समझें
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала