भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

उत्तर-दक्षिण ITC के अंतर्गत भारत-रूस के मध्य ओटमील ले जाने वाले 'एग्रोएक्सप्रेस' मार्ग का शुभारंभ

© Sputnik
 - Sputnik भारत, 1920, 02.05.2024
सब्सक्राइब करें
रूसी यूराल में एक सुविधा में 31 कंटेनर लोड किए गए हैं। यह बंदर अब्बास के ईरानी बंदरगाह तक जाने वाला है जहां से यह समुद्री मार्ग से गुजरात में मुंद्रा के भारतीय बंदरगाह तक पहुंचेगा।
रूसी रेलवे कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय परिवहन गलियारे (ITC) "उत्तर-दक्षिण" के पूर्वी मार्ग के अंतर्गत रूसी यूराल से भारत तक ओटमील और अनाज वाले एक 'एग्रोएक्सप्रेस' की स्ठापना की है। रूसी कंपनी ने यह जानकारी प्रदान की है।

“हमने यूराल से भारत में ओटमील वाली एक ट्रेन भेजी। रूसी रेलवे ने अंतर्राष्ट्रीय परिवहन गलियारे "उत्तर-दक्षिण" के पूर्वी मार्ग के माध्यम से भारत के लिए ओटमील और अनाज वाले एक एग्रोएक्सप्रेस के मल्टीमॉडल परिवहन का आयोजन किया," रूसी रेलवे ने एक वक्तव्य में कहा।

रूसी रेलवे के अनुसार गंतव्य बंदरगाह तक नियोजित यात्रा की समय अवधि 35 दिन है।
लेकिन ओटमील और अनाज एकमात्र उत्पाद नहीं है जिसका निर्यात रूस भारत में करता है। उदाहरण के लिए, इसके अतिरिक्त, व्यापार प्रवाह ट्रैकिंग एजेंसियों केप्लर और एलएसईजी के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में भारत ने मार्च की तुलना में अधिक रूसी कच्चे तेल का आयात किया है।
इसके साथ रूस भारतीय उत्पादों का सक्रिय आयात करता है। उदाहरण के लिए, हाल ही में रूसी फेस्को ट्रांसपोर्ट ग्रुप ने भारत से केले की पहली खेप रूसी बंदरगाह नोवोरोस्सिय्स्क तक पहुंचा दी है, इस कंपनी ने बताया।
Russian President Vladimir Putin, left and Indian Prime Minister Narendra Modi greet each other before their meeting in New Delhi, India, Monday, Dec.6, 2021.  - Sputnik भारत, 1920, 27.04.2024
भारत-रूस संबंध
रूस और भारत के बीच व्यापार असंतुलन को कम करने की है जरूरत: रूस के आर्थिक मंत्री
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала