यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

व्हाइट हाउस ने कहा यूक्रेन के लिए अमेरिकी की नई सहायता रूस की सैन्य उन्नति नहीं रोक पाएगी

© AP Photo / Andrew HarnikWhite House national security adviser Jake Sullivan speaks at a press briefing at the White House in Washington, Monday, March 18, 2024.
White House national security adviser Jake Sullivan speaks at a press briefing at the White House in Washington, Monday, March 18, 2024.  - Sputnik भारत, 1920, 05.05.2024
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि वाशिंगटन की ओर से यूक्रेन को मिलने वाली सैन्य सहायता युद्ध के मैदान में रूस की प्रगति को रोक नहीं पाएगी। फाइनेंशियल टाइम्स अखबार ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के अनुसार सुलिवन ने साथ ही कहा कि 2025 में यूक्रेन एक नया जवाबी हमला शुरू करना चाहता है।

सुलिवन ने बताया कि पिछले महीने यूक्रेन के लिए स्वीकृत किए गए सहायता पैकेज के बावजूद आने वाले समय में रूस युद्ध के मैदान में आगे बढ़ेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले सप्ताह अमेरिका के सहयोगियों के लिए 95 अरब डॉलर के विदेशी सहायता बिल पर हस्ताक्षर किए। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा 61 अरब डॉलर की सहायता यूक्रेन को प्रदान की जाएगी।
फाइनेंशियल टाइम्स ने कहा कि यूक्रेन में सैनिकों की कमी का संकट सुलझाना युद्धक्षेत्र में रूस के विरुद्ध उसकी संभावनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इससे पहले Sputnik ने बताया था कि यूक्रेन की सेना सैनिकों की गंभीर कमी का सामना कर रही है और यूक्रेन की सरकार ने अधिक से अधिक सैनिकों को सेना में भर्ती कराने के लिए एक नए कठोर कानून को पारित किया है।
क्रेमलिन ने कहा कि यूक्रेन को पश्चिम से हथियारों की आपूर्ति करने से वार्ता में कोई लाभ नहीं होगा अपितु इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले बार-बार कहा है कि यदि पश्चिम वास्तव में संघर्ष का अंत करने का इच्छुक है, तो उसे यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करनी होगी।
Russian soldier in special military operation zone - Sputnik भारत, 1920, 02.05.2024
यूक्रेन संकट
लड़ाई में रूस है अधिक प्रभावोत्पादक: यूक्रेन के विदेश मंत्री की स्वीकारोक्ति
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала