- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

जानें सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच 2024 के दौरान क्या होगा?

© Sputnik / Alexei Danichev / मीडियाबैंक पर जाएंPreparations for SPIEF 2024 in St.Petersburg. File photo
Preparations for SPIEF 2024 in St.Petersburg. File photo - Sputnik भारत, 1920, 04.06.2024
सब्सक्राइब करें
130 देशों के 17,000 से अधिक प्रतिभागियों ने 2024 सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है, जो 5 से 8 जून को रूस की उत्तरी राजधानी में आयोजित होगा।
सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) का आयोजन 2005 से रूसी संघ के राष्ट्रपति के तत्वावधान में किया जाता रहा है। इस वर्ष, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 7 जून को इस मंच को संबोधित करेंगे।

फोरम का मुख्य विषय 'बहुध्रुवीय विश्व की नींव - विकास के नए क्षेत्रों का निर्माण' है। प्रतिभागी इस बात पर चर्चा करेंगे कि सरकार, व्यवसाय और समाज किस तरह मिलकर कार्य कर सकते हैं जिससे देशों का सतत विकास उनकी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप हो।

SPIEF 2024 के व्यावसायिक कार्यक्रम में चार विषयगत ट्रैक "बहुध्रुवीय विश्व अर्थव्यवस्था में परिवर्तन", "रूस के नए आर्थिक चक्र के लक्ष्य और उद्देश्य", "नेतृत्व के लिए प्रौद्योगिकियां", और "एक स्वस्थ समाज, पारंपरिक मूल्य और सामाजिक विकास: राज्य की प्राथमिकता" सम्मिलित हैं।

इस कार्यक्रम में ओमान सल्तनत को मानद अतिथि का दर्जा दिया जाएगा। हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जार्टो, सर्पस्का गणराज्य के राष्ट्रपति मिलोराद डोडिक और तुर्की के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री अल्परसलान बायरकटर भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

वहीं बोलीविया के नेता लुइस आर्से और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा के साथ-साथ मध्य अफ्रीकी गणराज्य के प्रधानमंत्री फेलिक्स मोलौआ भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
इस वर्ष सम्मेलन में निवेश समझौतों और ज्ञापनों सहित लगभग 1,000 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने का अनुमान है। पिछले वर्ष इस सम्मेलन के दौरान कुल 42.5 मिलियन डॉलर के 900 से अधिक मूल्य के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे।
Петербургский международный экономический форум- 2022 - Sputnik भारत, 1920, 07.06.2023
Explainers
जानें क्या है रूस का सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала