व्यापार और अर्थव्यवस्था

भारत का रूसी तेल आयात 13 महीने के उच्चतम स्तर पर: रिपोर्ट

© AP Photo / Dmitri Lovetsky'Nimbus SPB', an oil products tanker, floats in the Finnish Gulf past the Lakhta Center skyscraper, the headquarters of Russian Gazprom in St. Petersburg, Russia, Sunday, June 11, 2023.
'Nimbus SPB', an oil products tanker, floats in the Finnish Gulf past the Lakhta Center skyscraper, the headquarters of Russian Gazprom in St. Petersburg, Russia, Sunday, June 11, 2023.  - Sputnik भारत, 1920, 02.07.2024
सब्सक्राइब करें
यूराल को रूस का प्रमुख कच्चा तेल ग्रेड माना जाता है और यह भारत के रूसी तेल आयात का मुख्य आधार है। जून में भारतीय रिफाइनरों ने संचयी रूप से 1.61 मिलियन बीपीडी यूराल कच्चा तेल खरीदा, जो अब तक का सबसे उच्चतम आयात है।
रूस से भारत के तेल आयात में वृद्धि जारी है। इंटेलिजेंस फर्म वोर्टेक्सा द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटा के अनुसार मास्को के प्रमुख कच्चे तेल ग्रेड यूराल के अब तक के सबसे अधिक आयात की मात्रा के कारण जून में भारत का रूसी तेल आयात अपने चरम पर पहुंचा जो पिछले वर्ष मई के बाद से सबसे अधिक है।
नई दिल्ली ने पिछले महीने रूस से प्रतिदिन 2.13 मिलियन बैरल कच्चे तेल का आयात किया, जो मई महीने से 7.2% अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल मई महीने में रूस से आयात 2.15 मिलियन बैरल प्रतिदिन रहा जो सबसे अधिक था। वास्तव में, जून में यूराल का आयात 1.6 मिलियन बैरल प्रतिदिन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
इस बीच, भारत को कच्चे तेल के अन्य शीर्ष आपूर्तिकर्ता इराक और सऊदी अरब से आयात की मात्रा में क्रमशः 24% और 25% की गिरावट देखी गई। कुल मिलाकर, देश ने जून में प्रतिदिन 4.74 मिलियन बैरल कच्चे तेल का आयात किया, जो जून 2023 में आयात किए गए 4.67 मिलियन बैरल प्रतिदिन से थोड़ा अधिक है।
भारतीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जून में सबसे अधिक मात्रा में रूसी कच्चा तेल खरीदा, जो 5,42,948 बैरल प्रतिदिन था। इसके बाद तेल आयात करने में दूसरे नंबर पर सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्प रही जिसने 4,53,851 बैरल प्रतिदिन खरीदा।
Oil Rig in the Bavlinsky District of the Republic of Tatarstan - Sputnik भारत, 1920, 30.06.2024
भारत-रूस संबंध
रूस और भारतीय कंपनियों के मध्य क्रूड रिफाइनिंग व्यापार और बढ़ाने पर हो रही है वार्ता
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала