- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूसी नौसेना का 20000 सैनिकों और बड़े जहाजी बेड़े के साथ युद्ध अभ्यास शुरू

© Vitaly AnkovShips of the Russian Pacific Fleet
Ships of the Russian Pacific Fleet - Sputnik भारत, 1920, 30.07.2024
सब्सक्राइब करें
कई दिनों चलने वाले इस अभ्यास में जहाजों के चालक दलों के साथ नौसेना के तीन बेड़े, नौसेना विमानन इकाइयां कैस्पियन फ्लोटिला के तटीय सैनिक हथियारों के व्यावहारिक उपयोग से जुड़े 300 से अधिक युद्ध अभ्यास करेंगे।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि रूसी नौसेना ने बाल्टिक, उत्तरी और प्रशांत बेड़े और कैस्पियन फ्लोटिला की सेनाओं के उपयोग से जुड़े निर्धारित अभ्यास आरंभ कर दिए हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "रूसी नौसेना के दस्ते और इकाइयों ने उत्तरी, प्रशांत और बाल्टिक बेड़े के परिचालन क्षेत्रों में और साथ ही कैस्पियन फ्लोटिला के जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में निर्धारित अभ्यास आरंभ कर दिए हैं।"

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस युद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रमों में लगभग 300 नौसैनिक जहाज, नावें, पनडुब्बियां, सहायक जहाजों के साथ-साथ 50 विमान, 200 से अधिक सैन्य और विशेष उपकरण इकाइयां और 20,000 से अधिक सैन्य और नागरिक कर्मी शामिल हैं।
इस युद्धाभ्यास में विमान भेदी मिसाइलों के साथ समुद्र और हवाई प्रशिक्षण लक्ष्यों पर तोपों की फायरिंग और छद्म शत्रु के हमले से सेना को वापस लाने का अभ्यास किया जाएगा। इसके साथ-साथ सतही जहाजों और नौसेना विमानन के पनडुब्बी रोधी हथियारों का उपयोग भी किया जाएगा।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य सभी स्तरों पर नौसेना के सैन्य कमान निकायों की कार्रवाइयों का परीक्षण करना है। साथ ही जहाजों के चालक दल, नौसेना विमानन इकाइयों और नौसेना के तटीय सैनिकों की कार्यों को पूरा करने के लिए तत्परता का परीक्षण करना है।
Iskander tactical missile launched towards Ukrainian positions - Sputnik भारत, 1920, 23.07.2024
यूक्रेन संकट
रूस ने खार्कोव के पास पश्चिमी प्रशिक्षकों पर इस्कैंडर मिसाइलों से किया हमला
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала