भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस ने भारत को जून में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति 2.5 गुना बढ़ा दी

© AP Photo / PANKAJ NANGIACrude oil
Crude oil  - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2024
सब्सक्राइब करें
भारतीय सांख्यिकीय सेवा के आंकड़ों के Sputnik द्वारा की गई गणना के अनुसार, इस वर्ष जून में रूस ने भारत को पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सालाना आधार पर 2.5 गुना बढ़ाकर 240 मिलियन डॉलर कर दी।
इसके परिणामस्वरूप, जून में रूस 28.6% हिस्सेदारी के साथ भारत को पेट्रोलियम उत्पादों का मुख्य आपूर्तिकर्ता बन गया।

इससे पूर्व, रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा था कि 2023 में रूस से भारत को तेल की आपूर्ति 2 गुना बढ़कर लगभग 90 मिलियन टन हो गई जो भारत की कुल अवश्यक्तओं का 40% भाग है।

नोवाक ने रूसी पत्रकार पावेल ज़रुबिन को बताया, "मैं इस पर बल देना चाहता हूँ कि आज ऊर्जा क्षेत्र में भारत हमारे प्रमुख साझेदारों में से एक है। उदाहरण के लिए, अगर हम तेल आपूर्ति की बात करें तो पिछले वर्ष यह लगभग 90 मिलियन टन थी, जो भारत की कुल अवश्यक्तओं का 40% हिस्सा है।"

Steel bars  - Sputnik भारत, 1920, 30.08.2024
भारत-रूस संबंध
रूस ने जून में भारत को लौह और इस्पात की आपूर्ति 1.4 गुना बढ़ाई
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала