- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस ने अफगानिस्तान और पड़ोसी देशों में अन्य देश की सैन्य तैनाती का किया विरोध

© Sputnik / Sergey Bobylev / मीडियाबैंक पर जाएं Russian Foreign Minister Sergey Lavrov. File photo
 Russian Foreign Minister Sergey Lavrov. File photo - Sputnik भारत, 1920, 04.10.2024
सब्सक्राइब करें
रूस और अफगानिस्तान के बीच की बातचीत को लेकर रूसी मंत्री ने कहा कि मास्को काबुल के साथ व्यावहारिक बातचीत के पक्ष में है, क्योंकि रचनात्मक बातचीत क्षेत्र में सुरक्षा के हितों को पूरा करती है।
अफगानिस्तान पर छठी मास्को फॉर्मेट परामर्श की बैठक में रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने उद्घाटन भाषण में कहा कि रूस अफगानिस्तान और पड़ोसी देशों में किसी अन्य देश की सैन्य मौजूदगी के विरोध में है।
लवरोव ने कहा, "रूस अफगानिस्तान और पड़ोसी देशों में तीसरे देशों के सैन्य बुनियादी ढांचे की तैनाती का विरोध करता है।"
विदेश मंत्री लवरोव ने अपने संबोधन में कहा की रूस क्षेत्र में जारी आतंकवादी खतरे से निपटने में अफ़गान अधिकारियों की सहायता करना आवश्यक मानता है। इसके अलावा रूस नियमित आधार पर अफगानिस्तान को मानवीय सहायता की आपूर्ति जारी रखेगा।

लवरोव ने कहा, "रूसी अधिकारियों का मानना ​​है कि अफ़गानिस्तान को मानवीय आपूर्ति की मात्रा बढ़ाने की आवश्यकता है और याद दिलाते हैं कि इस प्रक्रिया का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।"

विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने साथ ही पश्चिमी देशों से अफगानिस्तान के संघर्ष के बाद के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी को स्वीकार करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा, "पश्चिम को अफगानिस्तान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने और काबुल की गलत तरीके से सीज की गई संपत्तियों को वापस करना चाहिए।"
Afghan people wait to receive food rations distributed by a Chinese humanitarian aid group, during the holy month of Ramadan, in Kabul, Afghanistan, Saturday, April 30, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 29.04.2024
राजनीति
अफगानिस्तान में दो करोड़ से अधिक लोगों को मानवीय मदद की जरूरत: यूनिसेफ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала