यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा ढांचे पर हमले से इनकार किया, क्रेमलिन ने आरोपों को उकसावे वाला बताया

© Sputnik / Taisija Vorontsova / मीडियाबैंक पर जाएंIAEA Delegation Visits Zaporozhye Nuclear Power Plant
IAEA Delegation Visits Zaporozhye Nuclear Power Plant - Sputnik भारत, 1920, 14.02.2025
सब्सक्राइब करें
रूस द्वारा परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करने का कोई भी दावा उकसावे वाला और मनगढ़ंत है, कीव ऐसा करने में संकोच नहीं करता है, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा।
पत्रकारों के साथ बातचीत में पेसकोव ने कहा, यह दावा कि रूस यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर कथित रूप से हमला कर रहा है, सच नहीं है।

"ऐसा कोई भी दावा सच नहीं है। रूसी सेना ऐसा नहीं करती है। जाहीर है, यह एक और भड़काऊ बयान है, एक मनगढ़ंत कहानी है। यह वही है जो कीव शासन को पसंद है और कभी-कभी वह ऐसा करने में संकोच नहीं करता है," पेसकोव ने कहा।

बता दें कि पिछले साल दिसम्बर महीने में ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र में दौरे के लिए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के कर्मचारियों के वाहन पर यूक्रेन ने ड्रोन हमला कर उकसावे की घटना को अंजाम दिया था। इससे पहले अगस्त में यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने का प्रयास किया था, जिसे रूसी सैनिकों ने नाकाम कर दिया था।
A Russian national flag and flags with the logo of Rosatom flutters at the construction site of a cooling tower at the Kursk II nuclear power plant near the village of Makarovka outside Kurchatov, Kursk region, Russia - Sputnik भारत, 1920, 22.08.2024
यूक्रेन संकट
यूक्रेन ने रात को कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने की कोशिश की: पुतिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала