- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

खत्म हो गया था जेलेंस्की का राष्ट्रपति कार्यकाल, फिर भी बातचीत करने के लिए तैयार रूस

© AP Photo / Kin CheungUkraine's Volodymyr Zelensky.
Ukraine's Volodymyr Zelensky. - Sputnik भारत, 1920, 18.02.2025
सब्सक्राइब करें
वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने मार्शल लॉ और यूक्रेन के चुनाव संहिता के अंतर्गत कानूनी अधिकार का दावा करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया जो उन्हें यूक्रेन का अवैध नेता बनाता है।
हाल के दिनों में चल रहे बड़े वैश्विक घटनाओं को लेकर क्रेमलिन प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने मीडिया से बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के अवैध नेता व्लादिमीर ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।
उन्होंने मंगलवार को दिए अपने बयान में कहा कि सऊदी अरब के रियाद में रूसी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव और उनके अमेरिकी समकक्ष के बीच चल रही वार्ता के बाद ही राष्ट्रपति पुतिन और ट्रम्प की मुलाकात के बारे में चीजें साफ होंगी।

पेसकोव ने कहा, "रियाद में चल रही वार्ता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के बीच संभावित बैठक की संभावना को स्पष्ट कर सकती है, लेकिन इस प्रश्न पर अभी भी कोई स्पष्टता नहीं है इसके अतिरिक्त पुतिन व्लादिमीर ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, जिनकी यूक्रेन के नेता के रूप में वैधता संदिग्ध है।"

यूक्रेन संघर्ष पर पेसकोव कहते हैं कि इस संघर्ष का व्यापक समाधान यूरोप में सुरक्षा मुद्दों पर विचार किए बिना असंभव है। यूरोपीय संघ (EU) के भीतर “संयुक्त रक्षा योजनाओं” की संभावित जानकारी पर मॉस्को का विशेष ध्यान रहेगा।

उन्होंने कहा, "रूस, यूक्रेन और यूरोप के विपरीत, शुरू से ही शांति का पक्षधर रहा है। मॉस्को, यूक्रेन के EU में प्रवेश को कीव का संप्रभु अधिकार मानता है, क्योंकि यह सैन्य संघ नहीं है। रूस विशेष सैन्य अभियान में अपने उद्देश्यों को शांतिपूर्ण तरीकों से पूरा करना चाहता है।"

पिछले वर्ष 20 मई को यूक्रेन के राष्ट्रपति के रूप में वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की का कार्यकाल कानूनी रूप से समाप्त हो गया। पेसकोव ने अब्खाज़िया में चुनाव प्रक्रिया पर कहा कि यह कानूनी ढांचे के भीतर पूरी हो और रूस अब्खाज़िया को अपना महत्वपूर्ण पड़ोसी मानता है और उस देश में स्थिर स्थिति की स्थापना के लिए उनके साथ खड़ा है।
Indian Foreign Minister Subrahmanyam Jaishankar arrives at the BRICS Summit in Kazan, Russia, Thursday, Oct. 24, 2024.  - Sputnik भारत, 1920, 16.12.2024
भारत-रूस संबंध
भारत की आर्थिक वृद्धि से रूस जैसे संसाधन शक्तियों के साथ संबंध मजबूत होंगे: जयशंकर
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала