https://hindi.sputniknews.in/20250320/moscows-non-resource-non-energy-exports-reach-157-countries-8881945.html
मास्को का गैर-प्राकृतिक संसाधन और गैर-ऊर्जा निर्यात 157 देशों तक पहुंचा
मास्को का गैर-प्राकृतिक संसाधन और गैर-ऊर्जा निर्यात 157 देशों तक पहुंचा
Sputnik भारत
मास्को के उप महापौर मैक्सिम लिक्सुटोव के अनुसार 2023 की तुलना में राजधानी से निर्यात में 11% की वृद्धि है, जो दुनिया भर के 157 देशों तक पहुँच बनाने में कामयाब रहा है।
2025-03-20T16:30+0530
2025-03-20T16:30+0530
2025-03-20T16:30+0530
रूस की खबरें
रूस का विकास
रूस
मास्को
द्विपक्षीय रिश्ते
द्विपक्षीय व्यापार
व्यापार गलियारा
राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार
निर्यात
आर्थिक वृद्धि दर
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/03/14/8882206_0:62:1170:720_1920x0_80_0_0_137c9c84cbc6e42e3de0f4776c3ea816.jpg
मास्को के परिवहन और उद्योग के उप महापौर मैक्सिम लिक्सुटोव के अनुसार रूस के कुल गैर-संसाधन, गैर-ऊर्जा निर्यात में मास्को का हिस्सा 2024 में लगभग 19% था। यह 2023 की तुलना में राजधानी से निर्यात में 11% की वृद्धि है, जो दुनिया भर के 157 देशों तक पहुंच बनाने में कामयाब रहा है।उन्होंने उल्लेख किया कि मास्को द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों के प्रमुख खरीदारों में बेलारूस, कजाकिस्तान, चीन, तुर्की, मिस्र, उज्बेकिस्तान, भारत, ब्राजील, अल्जीरिया और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं।मास्को ने औद्योगिक उत्पादों का सबसे अधिक निर्यात किया है जो मित्र देशों को गैर-संसाधन, गैर-ऊर्जा निर्यात का लगभग 65% है यह 2023 से 7% की वृद्धि दर्शाता है। रूस के प्रमुख खरीदारों में बेलारूस, कजाकिस्तान, चीन, तुर्की, भारत और उज्बेकिस्तान शामिल रहे थे।इसके अतिरिक्त, मास्को में बने फार्मास्यूटिकल्स और सौंदर्य प्रसाधनों की विदेशों में अत्यधिक मांग है। इसमें प्रमुख भागीदार देशों में, विशेष रूप से, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और नाइजीरिया जैसे अफ्रीकी देश शामिल हैं।मास्को "मॉसप्रोम" केंद्र भी चलाता है, जो निर्यात, औद्योगिक और निवेश गतिविधियों का समर्थन करता है। इस केंद्र के तहत 26 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मिशन आयोजित किए और चार प्रमुख विदेशी उद्योग प्रदर्शनियों में मास्को के उद्योगपतियों की भागीदारी को सुगम बनाया।इन आयोजनों में चीन, सऊदी अरब, तुर्की, ईरान, भारत, मोरक्को, जॉर्डन, मंगोलिया, ब्राजील, थाईलैंड और सीआईएस देशों सहित 46 देशों के संभावित विदेशी भागीदारों के साथ 2,800 से अधिक बी2बी और बी2जी बैठकें हुईं।
रूस
मास्को
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2025
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/03/14/8882206_66:0:1106:780_1920x0_80_0_0_5f55810236ac926125f97b89c5cd664e.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
मास्को के परिवहन और उद्योग के उप महापौर, मैक्सिम लिक्सुटोव, रूस के कुल गैर-संसाधन, गैर-ऊर्जा निर्यात, मास्को का निर्यात हिस्सा, मास्को के निर्यात में 157 देशों तक पहुँच,deputy mayor of moscow for transport and industry, maxim liksutov, russia's total non-resource, non-energy exports, moscow's export share, moscow's exports reach 157 countries,
मास्को के परिवहन और उद्योग के उप महापौर, मैक्सिम लिक्सुटोव, रूस के कुल गैर-संसाधन, गैर-ऊर्जा निर्यात, मास्को का निर्यात हिस्सा, मास्को के निर्यात में 157 देशों तक पहुँच,deputy mayor of moscow for transport and industry, maxim liksutov, russia's total non-resource, non-energy exports, moscow's export share, moscow's exports reach 157 countries,
मास्को का गैर-प्राकृतिक संसाधन और गैर-ऊर्जा निर्यात 157 देशों तक पहुंचा
मास्को के निर्माताओं ने ऊर्जा इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में 8% की वृद्धि की, जिसमें कम वोल्टेज वाले विद्युत वितरण उपकरण, पंप, विशेष विद्युत उपकरण, हीट एक्सचेंजर्स, हाइड्रोलिक इंजन, पावर यूनिट और स्टेटिक कन्वर्टर्स शामिल हैं। इन उत्पादों की सीआईएस देशों, भारत, तुर्की, चीन, बोलीविया और बांग्लादेश में मांग थी।
मास्को के परिवहन और उद्योग के उप महापौर मैक्सिम लिक्सुटोव के अनुसार रूस के कुल गैर-संसाधन, गैर-ऊर्जा निर्यात में मास्को का हिस्सा 2024 में लगभग 19% था। यह 2023 की तुलना में राजधानी से निर्यात में 11% की वृद्धि है, जो दुनिया भर के 157 देशों तक पहुंच बनाने में कामयाब रहा है।
उन्होंने उल्लेख किया कि मास्को द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों के प्रमुख खरीदारों में बेलारूस, कजाकिस्तान, चीन, तुर्की, मिस्र, उज्बेकिस्तान, भारत, ब्राजील, अल्जीरिया और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं।
लिक्सुटोव ने कहा, "मास्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन के निर्देशन में, शहर मित्र देशों को गैर-संसाधन, गैर-ऊर्जा निर्यात बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। ये देश 2024 के अंत तक मास्को के निर्यात ढांचे का 93% से अधिक हिस्सा होंगे, जो 2023 से 10% की वृद्धि है। सऊदी अरब, किर्गिस्तान, बांग्लादेश, अज़रबैजान, मोरक्को, वियतनाम और दक्षिण अफ्रीका को निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।"
मास्को ने औद्योगिक उत्पादों का सबसे अधिक निर्यात किया है जो मित्र देशों को गैर-संसाधन, गैर-ऊर्जा निर्यात का लगभग 65% है यह 2023 से 7% की वृद्धि दर्शाता है। रूस के प्रमुख खरीदारों में बेलारूस, कजाकिस्तान, चीन, तुर्की, भारत और उज्बेकिस्तान शामिल रहे थे।
मास्को के निवेश और औद्योगिक नीति मंत्री अनातोली गरबुज़ोव ने कहा, "खाद्य उद्योग उत्पादों- शिशु आहार, चॉकलेट, सॉसेज और पास्ता निर्यात में 18% की वृद्धि हुई, जो राजधानी के कुल निर्यात का लगभग 8% है। मास्को में निर्मित खाद्य उत्पादों की सीआईएस देशों, चीन और तुर्की में उच्च मांग है।"
इसके अतिरिक्त, मास्को में बने फार्मास्यूटिकल्स और सौंदर्य प्रसाधनों की विदेशों में अत्यधिक मांग है। इसमें प्रमुख भागीदार देशों में, विशेष रूप से, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और नाइजीरिया जैसे अफ्रीकी देश शामिल हैं।
मास्को "मॉसप्रोम" केंद्र भी चलाता है, जो निर्यात, औद्योगिक और निवेश गतिविधियों का समर्थन करता है। इस केंद्र के तहत 26 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मिशन आयोजित किए और चार प्रमुख विदेशी उद्योग प्रदर्शनियों में मास्को के उद्योगपतियों की भागीदारी को सुगम बनाया।
इन आयोजनों में चीन, सऊदी अरब, तुर्की, ईरान, भारत, मोरक्को, जॉर्डन, मंगोलिया, ब्राजील, थाईलैंड और सीआईएस देशों सहित 46 देशों के संभावित विदेशी भागीदारों के साथ 2,800 से अधिक बी2बी और बी2जी बैठकें हुईं।