- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

यूरोप के विपरीत अमेरिका यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों को जानना चाहता है: लवरोव

© Sputnik / Aleksey Nikolskyi / मीडियाबैंक पर जाएंRussian Foreign Minister Sergey Lavrov talks to the media
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov talks to the media - Sputnik भारत, 1920, 11.04.2025
सब्सक्राइब करें
स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल (CIS) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक का कजाख शहर अल्माटी में आयोजन किया गया।
CIS विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन संघर्ष की सही वजह जानना चाहता है।
उन्होंने आगे कहा कि ट्रम्प प्रशासन समझता है कि ज़ेलेंस्की को सभी रूसियों के प्रति अपनी नफरत के बावजूद क्षेत्रीय नुकसान स्वीकार करना होगा।

लवरोव ने कहा, "ट्रम्प की टीम के साथ रूस के संपर्कों से पता चलता है कि बातचीत की आवश्यकता को लेकर मूलभूत समझ है; ऐसा दृष्टिकोण संभव है।"

एक दिन पहले संयुत अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में रूस और अमेरिका के मध्य हुई कैदियों की अदला बदली को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह की अदला बदली से दोनों देशों के मध्य विश्वास को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया, "रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच कैदियों की अदला-बदली से विश्वास निर्माण में सहायता मिलती है, लेकिन इसे अंततः बहाल करने में लंबा समय लगेगा।"

Flags of Russia and the United States at the American Embassy in Moscow. - Sputnik भारत, 1920, 10.04.2025
विश्व
रूस और अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात में कैदियों की अदला-बदली की: FSB
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала