https://hindi.sputniknews.in/20250506/maasko-men-aayojit-mhaan-vijy-vishv-skuul-olnpiyaad-kaa-faainl-9073607.html
मास्को में आयोजित ‘महान विजय' विश्व स्कूल ओलंपियाड का फाइनल
मास्को में आयोजित ‘महान विजय' विश्व स्कूल ओलंपियाड का फाइनल
Sputnik भारत
मास्को के विक्ट्री म्यूज़ियम में 6 मई को ‘वेलिकाया पोबेदा’ ('महान विजय') नामक विश्व विद्यालय ओलंपियाड का फाइनल आयोजित है। 06.05.2025, Sputnik भारत
2025-05-06T18:14+0530
2025-05-06T18:14+0530
2025-05-06T18:14+0530
रूस की खबरें
रूस
रूस का विकास
द्वितीय विश्व युद्ध
महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध
भारत
ताजिकिस्तान
बेलारूस
संस्कृति संरक्षण
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/05/06/9073450_0:0:3072:1728_1920x0_80_0_0_5b17dac657520decfda3f6805ed4d441.jpg
अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक प्रतियोगिता 10 से 18 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें प्रतिभागी द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की भूमिका, जिसे रूस में ‘महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध’ कहा जाता है, पर आधारित अपने ज्ञान का प्रदर्शन करते हैं।इस प्रतियोगिता में 125 देशों के प्रतियोगी अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें भारत, ताजिकिस्तान, किर्गिज़स्तान, बेलारूस, कज़ाकिस्तान, मोल्दोवा, इंडोनेशिया, इटली, साइप्रस, संयुक्त अरब अमीरात, लक्समबर्ग, मोरक्को और मिस्र जैसे देश सम्मिलित हैं।फाइनल चरण में, तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें 9 मई 2025 को रेड स्क्वायर पर आयोजित होने वाले विजय परेड में भाग लेने के लिए विशेष निमंत्रण मिलेगा।ओलंपियाड की निर्णायक समिति में ये विशिष्ठ व्यक्तित्व समाविष्ट हैं:
https://hindi.sputniknews.in/20250506/nato-eu-are-preparing-the-west-for-direct-war-against-russia-shoigu-9071923.html
रूस
भारत
ताजिकिस्तान
बेलारूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2025
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/05/06/9073450_126:0:2857:2048_1920x0_80_0_0_1426b4f882823ec8a86d4f57f0902832.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
ग्रेट विक्ट्री ओलंपियाड, विश्व विद्यालय प्रतियोगिता, द्वितीय विश्व युद्ध, रूसी विजय दिवस, मॉस्को फाइनल, अंतरराष्ट्रीय छात्र भागीदारी, ऐतिहासिक स्मृति, रेड स्क्वायर परेड, रूसी इतिहास ज्ञान, युवा शिक्षा मंच
ग्रेट विक्ट्री ओलंपियाड, विश्व विद्यालय प्रतियोगिता, द्वितीय विश्व युद्ध, रूसी विजय दिवस, मॉस्को फाइनल, अंतरराष्ट्रीय छात्र भागीदारी, ऐतिहासिक स्मृति, रेड स्क्वायर परेड, रूसी इतिहास ज्ञान, युवा शिक्षा मंच
मास्को में आयोजित ‘महान विजय' विश्व स्कूल ओलंपियाड का फाइनल
मास्को के विक्ट्री म्यूज़ियम में 6 मई को ‘वेलिकाया पोबेदा’ ('महान विजय') नामक विश्व विद्यालय ओलंपियाड का फाइनल आयोजित है।
अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक प्रतियोगिता 10 से 18 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें प्रतिभागी द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की भूमिका, जिसे रूस में ‘महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध’ कहा जाता है, पर आधारित अपने ज्ञान का प्रदर्शन करते हैं।
यह ओलंपियाड दूसरी बार आयोजित हो रहा है। पहली बार इसका आयोजन 2020 में विजय दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुआ था। वर्ष 2025 में इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रिकॉर्ड 2,72,926 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
इस प्रतियोगिता में 125 देशों के प्रतियोगी अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें भारत, ताजिकिस्तान, किर्गिज़स्तान, बेलारूस, कज़ाकिस्तान, मोल्दोवा, इंडोनेशिया, इटली, साइप्रस, संयुक्त अरब अमीरात, लक्समबर्ग, मोरक्को और मिस्र जैसे देश सम्मिलित हैं।
फाइनल चरण में, तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें 9 मई 2025 को रेड स्क्वायर पर आयोजित होने वाले विजय परेड में भाग लेने के लिए विशेष निमंत्रण मिलेगा।
ओलंपियाड की निर्णायक समिति में ये विशिष्ठ व्यक्तित्व समाविष्ट हैं:
एलेना मालीशेवा – राष्ट्रपति के अधीन राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्मृति केंद्र की प्रमुख;
मिखाइल म्यागकोव – रूसी सैन्य-ऐतिहासिक सोसायटी के वैज्ञानिक निदेशक;
दिमित्री गुज़वा – सैन्य इतिहास अनुसंधान संस्थान के उपप्रमुख;
आंतोन कोवाल्योव – कलुगा शहर की माध्यमिक विद्यालय संख्या 45 के निदेशक, जो मार्शल ज़ुखोव के नाम पर है;
दिमित्री लुतोविनोव – ओर्येखोवो-ज़ूएवो (मास्को क्षेत्र) की माध्यमिक विद्यालय संख्या 16 के इतिहास और सामाजिक विज्ञान के शिक्षक; रूस के ‘टीचर ऑफ़ द ईयर – 2022’ पुरस्कार विजेता।