- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

मास्को में आयोजित ‘महान विजय' विश्व स्कूल ओलंपियाड का फाइनल

© Sputnik / Kirill Braga / मीडियाबैंक पर जाएंA massive georgian ribbon being carried at the Mamayev Kurgan in the city of Volgograd (former Stalingrad)
A massive georgian ribbon being carried at the Mamayev Kurgan in the city of Volgograd (former Stalingrad) - Sputnik भारत, 1920, 06.05.2025
सब्सक्राइब करें
मास्को के विक्ट्री म्यूज़ियम में 6 मई को ‘वेलिकाया पोबेदा’ ('महान विजय') नामक विश्व विद्यालय ओलंपियाड का फाइनल आयोजित है।
अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक प्रतियोगिता 10 से 18 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें प्रतिभागी द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की भूमिका, जिसे रूस में ‘महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध’ कहा जाता है, पर आधारित अपने ज्ञान का प्रदर्शन करते हैं।

यह ओलंपियाड दूसरी बार आयोजित हो रहा है। पहली बार इसका आयोजन 2020 में विजय दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुआ था। वर्ष 2025 में इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रिकॉर्ड 2,72,926 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

इस प्रतियोगिता में 125 देशों के प्रतियोगी अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें भारत, ताजिकिस्तान, किर्गिज़स्तान, बेलारूस, कज़ाकिस्तान, मोल्दोवा, इंडोनेशिया, इटली, साइप्रस, संयुक्त अरब अमीरात, लक्समबर्ग, मोरक्को और मिस्र जैसे देश सम्मिलित हैं।
फाइनल चरण में, तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें 9 मई 2025 को रेड स्क्वायर पर आयोजित होने वाले विजय परेड में भाग लेने के लिए विशेष निमंत्रण मिलेगा।
ओलंपियाड की निर्णायक समिति में ये विशिष्ठ व्यक्तित्व समाविष्ट हैं:
एलेना मालीशेवा – राष्ट्रपति के अधीन राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्मृति केंद्र की प्रमुख;
मिखाइल म्यागकोव – रूसी सैन्य-ऐतिहासिक सोसायटी के वैज्ञानिक निदेशक;
दिमित्री गुज़वा – सैन्य इतिहास अनुसंधान संस्थान के उपप्रमुख;
आंतोन कोवाल्योव – कलुगा शहर की माध्यमिक विद्यालय संख्या 45 के निदेशक, जो मार्शल ज़ुखोव के नाम पर है;
दिमित्री लुतोविनोव – ओर्येखोवो-ज़ूएवो (मास्को क्षेत्र) की माध्यमिक विद्यालय संख्या 16 के इतिहास और सामाजिक विज्ञान के शिक्षक; रूस के ‘टीचर ऑफ़ द ईयर – 2022’ पुरस्कार विजेता।
Ex-Defense Minister Sergei Shoigu - Sputnik भारत, 1920, 06.05.2025
विश्व
रूस के खिलाफ पश्चिम को नाटो, यूरोपीय संघ सीधे युद्ध के लिए तैयार कर रहे हैं: शोइगु
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала