https://hindi.sputniknews.in/20250517/bhaarit-paakistaan-siimaa-pri-shaanti-siimaa-sthaapit-honii-chaahie-riuusii-up-prdhaanmntrii--9150741.html
भारत-पाकिस्तान सीमा पर शांति सीमा स्थापित होनी चाहिए: रूसी उप प्रधानमंत्री
भारत-पाकिस्तान सीमा पर शांति सीमा स्थापित होनी चाहिए: रूसी उप प्रधानमंत्री
Sputnik भारत
रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक ने अंतर्राष्ट्रीय मंच "रूस - इस्लामिक वर्ल्ड: कज़ान फोरम 2025" में कहा कि यूरेशिया में भारत और पाकिस्तान के पड़ोसी देश चाहते हैं कि भारत-पाकिस्तान सीमा शांति की सीमा बने और इस पर माल की मुक्त आवाजाही हो।
2025-05-17T11:56+0530
2025-05-17T11:56+0530
2025-05-17T11:56+0530
विश्व
भारत
रूस
पाकिस्तान
अर्थव्यवस्था
भारतीय अर्थव्यवस्था
रूसी अर्थव्यवस्था
व्यापार गलियारा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/05/11/9150858_0:36:1280:756_1920x0_80_0_0_0e117a53376fac0ff9b389da48e7faf8.jpg
उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली अर्थव्यवस्था वाला आधुनिक देश है, जो विश्व की सबसे तीव्रता से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
https://hindi.sputniknews.in/20250516/indian-oil-and-gas-minister-hardeep-singh-puri-said-on-friday-that-india-has-offered-200000-square-9144790.html
भारत
रूस
पाकिस्तान
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2025
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/05/11/9150858_72:0:1209:853_1920x0_80_0_0_d717a5aaf0107cd8f73155749faab54d.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक, भारत-पाकिस्तान सीमा, अंतर्राष्ट्रीय मंच "रूस - इस्लामिक वर्ल्ड: कज़ान फोरम 2025", शांति की सीमा, शक्तिशाली अर्थव्यवस्था, यूरेशियाई महाद्वीप के उत्तर और दक्षिण की कनेक्टिविटी सुनिश्चित
रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक, भारत-पाकिस्तान सीमा, अंतर्राष्ट्रीय मंच "रूस - इस्लामिक वर्ल्ड: कज़ान फोरम 2025", शांति की सीमा, शक्तिशाली अर्थव्यवस्था, यूरेशियाई महाद्वीप के उत्तर और दक्षिण की कनेक्टिविटी सुनिश्चित
भारत-पाकिस्तान सीमा पर शांति सीमा स्थापित होनी चाहिए: रूसी उप प्रधानमंत्री
रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक ने अंतर्राष्ट्रीय मंच "रूस - इस्लामिक वर्ल्ड: कज़ान फोरम 2025" में कहा कि यूरेशिया में भारत और पाकिस्तान के पड़ोसी देश चाहते हैं कि भारत-पाकिस्तान सीमा शांति की सीमा बने और इस पर माल की मुक्त आवाजाही हो।
ओवरचुक ने कहा, "हम पाकिस्तान के साथ बातचीत कर रहे हैं और हम भारत के साथ इस बारे में बातचीत करने जा रहे हैं कि भारत अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा विकसित करने के इस कार्य में सक्रिय रूप से संलग्न हो। हम चाहते हैं कि भारत-पाकिस्तान सीमा शांति की सीमा बने और इस पर माल की मुक्त आवाजाही हो। और यह सभी देशों के लिए लाभकारी होगा। और हम यूरेशियाई महाद्वीप के उत्तर और दक्षिण की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगे और हमारे बड़े यूरेशिया को एक साझा बाजार, इस धर पर सबसे शक्तिशाली बाजार में परिवर्तित कर देंगे।"
उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली अर्थव्यवस्था वाला आधुनिक देश है, जो विश्व की सबसे तीव्रता से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
ओवरचुक ने कहा, "हमारे भारत के साथ बहुत लंबे समय से अच्छे संबंध हैं। और यह वह क्षमता है जिसे आज साकार किया जा सकता है, जिसमें भूमि परिवहन मार्गों का विकास करना भी शामिल है। पहले उन्हें विकसित करने का कोई अवसर नहीं था। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि आज यह अवसर खुल गया है, इसलिए हम ईरान, अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के माध्यम से काम करेंगे जिससे हमारे सभी देश वास्तव में एकीकृत हो सकें।