यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन संघर्ष के बारे में ट्रम्प को पर्याप्त जानकारी नहीं मिलती: रूसी राष्ट्रपति सहायक

© AP Photo / Ben CurtisPresident Donald Trump welcomes Ukraine's Volodymyr Zelensky at the White House in Washington, Friday, Feb. 28, 2025.
President Donald Trump welcomes Ukraine's Volodymyr Zelensky at the White House in Washington, Friday, Feb. 28, 2025.  - Sputnik भारत, 1920, 28.05.2025
सब्सक्राइब करें
रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव का मानना ​​है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रूसी-यूक्रेनी टकराव के संदर्भ में पर्याप्त जानकारी प्रदान नहीं की जा रही है कि वास्तव में वहां क्या हो रहा है।
रूसी नेता के सहयोगी का मानना ​​है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को यूक्रेन द्वारा शांतिपूर्ण रूसी शहरों के विरुद्ध बढ़ते हमलों के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि रूसी पक्ष अमेरिकी नेता के बयानों पर दृष्टि बनाए हुए है।
उशाकोव ने रोसिया 1 के पत्रकार पावेल ज़ारुबिन से कहा, "कई मायनों में, हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि ट्रम्प को यूक्रेनी-रूसी टकराव के संदर्भ में वास्तव में क्या हो रहा है, इसके बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दी जा रही है।"
उशाकोव ने कहा कि ट्रम्प को मात्र रूस द्वारा उठाए गए प्रत्युत्तर स्वरूप लिए गए उपायों के बारे में पता है, और उन्हें पूरी तरह से समझ नहीं है कि रूसी संघ मात्र यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे या सैन्य-औद्योगिक परिसर सुविधाओं पर हमला कर रहा है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि यूक्रेन लगातार नागरिक ठिकानों पर हमला कर रहा है, और रूस यूक्रेनी ड्रोन हमलों का जवाब दे रहा है, लेकिन इन हमलों में रूस मात्र और मात्र ड्रोन फैक्ट्रियों, हथियार डिपो, कमांड पोस्ट जैसे सैन्य बुनियादी ढांचों को ही निशाना बना रहा है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया, "यूक्रेनी ड्रोन द्वारा बड़े व्यापक स्तर पर किए गए आक्रमणों के प्रत्युत्तर में, रूसी सेना यूक्रेन में मात्र सैन्य लक्ष्यों और रक्षा उद्योग उद्यमों पर ही हमला कर रही है।"

Russian heavy flamethrower system TOS-1 fires during the International Military Technical Forum Army-2018 in Alabino, outside Moscow, Tuesday, Aug. 21, 2018. - Sputnik भारत, 1920, 27.05.2025
यूक्रेन संकट
यूक्रेन के व्यापक हमलों के जवाब में रूस केवल सैन्य ठिकानों पर हमला करता है: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала