विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अमेरिकी सीनेटर ने रूसी तेल को लेकर भारत और चीन पर 500% टैरिफ लगाने की धमकी दी

© PhotoUS Senator Richard Blumentha
US Senator Richard Blumentha - Sputnik भारत, 1920, 31.05.2025
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने भारत और चीन जैसे रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने की संभावना की घोषणा की है।
सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका रूस से तेल, गैस या पेट्रोकेमिकल उत्पाद खरीदने वाले किसी भी देश पर टैरिफ लगा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से भारत और चीन का उल्लेख किया, जो रूसी निर्यात का 70% हिस्सा हैं।
ब्लूमेंथल ने कहा, "जो कोई भी तेल, गैस या पेट्रोकेमिकल उत्पाद खरीदता है, उस पर 500% टैरिफ लगाया जाएगा। भारत और चीन पर भी 500% टैरिफ लगाया जाएगा, जो इन रूसी उत्पादों का 70% खरीदते हैं।"
इसके अलावा, सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने यूक्रेन को हथियार प्रदान करने के लिए विदेशी बैंकों में रखी रूसी संपत्तियों को अवैध रूप से जब्त करने का प्रस्ताव रखा है।

ग्राहम ने कहा कि "यूक्रेन को हथियार प्रदान करने और पुनर्निर्माण के लिए यूरोपीय बैंकों, विशेषकर बेल्जियम में जमा रुसी संपत्तियों में से 300 बिलियन यूरो का उपयोग किया जाएगा।"

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि वह यूक्रेन के संबंध में समझौते को बाधित होने से बचाने के लिए नए रूस विरोधी प्रतिबंध लगाने से परहेज कर रहे हैं।
A poster with Donald Trump and Vladimir Putin is displayed during demonstration for peace and against rearmament 'The EU a warmongering dictatorship' promoted by Marco Rizzo, coordinator of Sovereign and Popular Democracy at Piazza alla Scala  on April 05, 2025 in Milan, Italy. - Sputnik भारत, 1920, 20.05.2025
Sputnik स्पेशल
विशेषज्ञ से जानें क्या है राष्ट्रपति पुतिन और ट्रम्प की बातचीत के मायने?
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала