- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

पश्चिमी रूस में एक पुल यात्री ट्रेन पर गिरा, कम से कम सात लोगों की मौत

© PhotoBridge collapses onto passenger train in Russia's Bryansk region
Bridge collapses onto passenger train in Russia's Bryansk region - Sputnik भारत, 1920, 01.06.2025
सब्सक्राइब करें
टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में मास्को रेलवे ने आरोप लगाया कि पुल "परिवहन संचालन में अवैध हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप" ढह गया।
रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में मास्को जाने वाली एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चों सहित 30 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूसी ब्रांस्क क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने यह जानकारी दी।

बोगोमाज़ ने रूसी टीवी चैनल रसिया 24 को इंटरव्यू देते हुए कहा, "ट्रेन की आवाजाही के दौरान राजमार्ग पर एक पुल में विस्फोट हुआ, घटना के समय ट्रेन में 388 यात्री सवार थे।"

वहीं, रूसी रेलवे RZD की एक सहायक कंपनी मास्को रेलवे ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान में कहा कि पुल "परिवहन संचालन में अवैध हस्तक्षेप" के कारण ढह गया।

बयान में कहा गया, "ब्रांस्क क्षेत्र में परिवहन गतिविधियों में अवैध हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप एक ऑटोमोबाइल पुल के ढह जाने के कारण क्लिमोव- मास्को मार्ग पर यात्री ट्रेन संख्या 86 के इंजन और डिब्बे आपस में टकरा गए।"

वहीं बोगोमाज़ का मानना है कि पुल को उड़ा दिया गया था, रूसी सीनेटर आंद्रेई क्लिशास ने कहा कि पुल को उड़ा दिया जाना यह दर्शाता है कि यूक्रेन पर वर्तमान में एक आतंकवादी समूह का शासन है।
Indian Foreign Minister Subrahmanyam Jaishankar and German Foreign Minister Johann Wadephul (not pictured) speak to the media following talks on May 23, 2025 in Berlin, Germany. India and Germany are seeking stronger economic cooperation. - Sputnik भारत, 1920, 26.05.2025
विश्व
विदेश नीति में दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं: रूस के साथ साझेदारी पर जयशंकर
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала