https://hindi.sputniknews.in/20250602/istaanbul-men-riuus-yuukren-vaaritaa-kaa-duusriaa-dauri-ab-tk-hm-kyaa-jaante-hain-9223007.html
इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन वार्ता के दूसरे दौर के बारे में अब तक क्या जानकारी मिली है?
इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन वार्ता के दूसरे दौर के बारे में अब तक क्या जानकारी मिली है?
Sputnik भारत
रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की के नेतृत्व में रूसी प्रतिनिधिमंडल रविवार को इस्तांबुल पहुंचा, जहां वह सोमवार को यूक्रेन के साथ वार्ता में... 02.06.2025, Sputnik भारत
2025-06-02T11:31+0530
2025-06-02T11:31+0530
2025-06-02T12:41+0530
यूक्रेन संकट
यूक्रेन
रूस का विकास
रूस
राष्ट्रीय सुरक्षा
विशेष सैन्य अभियान
तुर्की
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/05/1e/9213135_0:65:3410:1983_1920x0_80_0_0_889b9a8b323435581b45494be084fcfd.jpg
रूस और यूक्रेन के मध्य होने वाली दूसरे दौर की बातचीत को लेकर अब तक हम क्या जानते हैं?रूसी राष्ट्रपति पुतिन की पहल पर 16 मई को रूस और यूक्रेन के मध्य सीधी बातचीत पुनः आरंभ हुई। इसके बाद युद्ध विराम को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता के साथ-साथ, पहली बैठक में दोनों पक्ष “1,000 के बदले 1,000” फार्मूले के अंतर्गत कैदियों की आदान-प्रदान पर सहमत हुए और इस समझौते को सफलतापूर्वक लागू किया गया।
https://hindi.sputniknews.in/20250602/russia-expects-more-concrete-results-from-new-round-of-istanbul-talks-foreign-ministry-9222134.html
यूक्रेन
रूस
तुर्की
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2025
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/05/1e/9213135_340:0:3071:2048_1920x0_80_0_0_913e5940278dec06008b6a96864b4940.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
यूक्रेन , रूस का विकास , रूस , राष्ट्रीय सुरक्षा, विशेष सैन्य अभियान, तुर्की
यूक्रेन , रूस का विकास , रूस , राष्ट्रीय सुरक्षा, विशेष सैन्य अभियान, तुर्की
इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन वार्ता के दूसरे दौर के बारे में अब तक क्या जानकारी मिली है?
11:31 02.06.2025 (अपडेटेड: 12:41 02.06.2025) रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की के नेतृत्व में रूसी प्रतिनिधिमंडल रविवार को इस्तांबुल पहुंचा, जहां वह सोमवार को यूक्रेन के साथ वार्ता में सम्मिलित होने वाला है।
रूस और यूक्रेन के मध्य होने वाली दूसरे दौर की बातचीत को लेकर अब तक हम क्या जानते हैं?
दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता 3.30 PM IST पर सिरागन पैलेस में आरंभ होने की आशा है।
रूसी प्रतिनिधिमंडल में पहले दौर से कोई भी परिवर्तन नहीं है, जिसका नेतृत्व राष्ट्रपति के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की कर रहे हैं।
यूक्रेन की टीम पहले दौर में 12 सदस्यों की थी जिसमें 2 सदस्यों की वृद्धि हुई है, और इसका नेतृत्व अभी भी रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव कर रहे हैं।
रूसी पक्ष ने एक समझौता ज्ञापन तैयार किया है, जो यूक्रेन संकट के मूल कारणों पर नियंत्रण पाने के सभी पहलुओं पर अपनी स्थिति बताता है।
रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव के अनुसार, रूस का प्रतिनिधिमंडल यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल को यह ज्ञापन प्रस्तुत करने और "आवश्यक स्पष्टीकरण प्रदान करने" के लिए तैयार है।
दोनों देशों के मध्य ज्ञापनों का आदान-प्रदान दूसरी बैठक से मुख्य अपेक्षाओं में से एक है।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने यूक्रेन के मसौदा ज्ञापन से लीक हुए विवरण प्रकाशित किए, जिसमें भूमि, समुद्र और हवा पर
युद्ध विराम का प्रस्ताव है जिसकी निगरानी अंतरराष्ट्रीय भागीदारों द्वारा की जाएगी।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस मीडिया के माध्यम से अपने वार्ता रुख का अनावृत नहीं करेगा।
पिछली बैठक के दौरान, दोनों पक्ष संभावित युद्ध विराम के लिए दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करने पर सहमत हुए थे जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मध्य एक फोन कॉल के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की पहल पर 16 मई को रूस और यूक्रेन के मध्य सीधी बातचीत पुनः आरंभ हुई। इसके बाद युद्ध विराम को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता के साथ-साथ, पहली बैठक में दोनों पक्ष “1,000 के बदले 1,000” फार्मूले के अंतर्गत कैदियों की आदान-प्रदान पर सहमत हुए और इस समझौते को सफलतापूर्वक लागू किया गया।