रूस ने यूक्रेनी सैनिकों के शवों को एक्सचेंज ज़ोन में पहुंचाया
13:50 08.06.2025 (अपडेटेड: 14:31 08.06.2025)

© Photo : Russian Ministry of Defense
/ सब्सक्राइब करें
विदेशी पत्रकार रविवार को यूक्रेनी सैनिकों के शवों वाले रेफ्रिजरेटेड कंटेनरों को देखने के लिए रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में पहुंचे।
रूसी वार्ता समूह के प्रतिनिधि लेफ्टिनेंट जनरल अलेक्जेंडर ज़ोरिन ने कहा कि इस्तांबुल में हुए समझौतों के अनुसार, रूस ने यूक्रेनी सैनिकों के शवों को एक्सचेंज क्षेत्र में पहुंचा दिया है।
ज़ोरिन ने कहा, "यह पहला समहू है, यह पहला भाग है। ये यूक्रेनी सैनिकों के 1,212 शव हैं, जिनमें से कई की शिनाख्त कर ली गई है, जबकि बाकी की पहचान उनकी वर्दी और जिस क्षेत्र में वे पाए गए थे, उसके आधार पर यूक्रेनी सैनिकों के रूप में की गई है।"
आज 8 जून से यूक्रेनी सैनिकों के शवों के प्रत्यावर्तन के लिए ट्रेन सेवाएं शुरू हो गई हैं। रूस शवों के हस्तांतरण के संबंध में यूक्रेन से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहा है।
