- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस में सेंट पीटर्सबर्ग इकोनॉमिक मंच शुरू, साझा मूल्यों और नवाचार पर होगी चर्चा

© Sputnik / Alexei DanichevBanner bearing the SPIEF logo on display in St. Petersburg. June 16, 2025.
Banner bearing the SPIEF logo on display in St. Petersburg. June 16, 2025. - Sputnik भारत, 1920, 18.06.2025
सब्सक्राइब करें
सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) 18 से 21 जून तक आयोजित होगा। इसका मुख्य विषय है "साझा मूल्य - बहुध्रुवीय विश्व में विकास की आधारशीला।" फोरम में "इनोवेशन टेरिटरी" और "रूसी खरीदें" नामक खास क्षेत्र होंगे, जहां क्रमशः नवाचारों और रूसी उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।
कार्यक्रम में लघु और मध्यम वर्गीय उद्योगों पर चर्चा के लिए SME फोरम, रचनात्मक उद्योगों पर चर्चा के लिए क्रिएटिव इंडस्ट्रीज फोरम, अंतर्राष्ट्रीय युवा आर्थिक मंच के बैनर तले "भविष्य का दिन", ड्रग सुरक्षा फोरम और "रोसकांग्रेस शहरी हब" चर्चा मंच शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के भाग के रूप में, पारंपरिक SPIEF खेलों के आयोजन के साथ-साथ "पीटर्सबर्ग सीज़न्स" उत्सव भी आयोजित किया जाएगा।
18 से 21 जून तक चलने वाले SPIEF में पुतिन का एजेंडा काफी व्यस्त रहेगा। रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने पत्रकारों के साथ एक ब्रीफिंग के दौरान यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि SPIEF की तैयारियां जारी हैं और राष्ट्रपति शेष सप्ताह उत्तरी राजधानी में काम करते हुए बिताएंगे। "बहुत सारी गतिविधियां होंगी और कार्यक्रम बहुत व्यस्त रहेगा," पेसकोव ने कहा।

SPIEF का 27वां सम्मेलन 5 से 8 जून, 2024 तक "बहुध्रुवीय विश्व की नींव - नए विकास बिंदुओं का निर्माण" नारे के तहत आयोजित किया गया था। इस फोरम ने अपने इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, जिसमें 139 देशों और क्षेत्रों से 21,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन के दौरान 6,492 बिलियन रूबल (73 बिलियन डॉलर) के कुल 1,073 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
Vladimir Putin speaks at 2024 SPIEF plenary session - Sputnik भारत, 1920, 03.04.2025
रूस की खबरें
पश्चिमी कंपनियों की SPIEF में रुचि है, लेकिन सार्वजनिक रूप से नहीं: क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала