यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

अमेरिका ने हथियार भंडार में कमी के चलते यूक्रेन को हथियार आपूर्ति रोकी

© Photo : Mauricio CampinoТехник 436-й эскадрильи ВВС США подготавливает FGM-148 Javelin для доставки на Украину
Техник 436-й эскадрильи ВВС США подготавливает FGM-148 Javelin для доставки на Украину - Sputnik भारत, 1920, 02.07.2025
सब्सक्राइब करें
यूक्रेन को हजारों की संख्या में मिलने वाले 155 मिमी उच्च विस्फोटक हॉवित्जर गोले और 250 से अधिक सटीक निर्देशित GMLRS मिसाइलें भी नहीं मिलेंगी।
अमेरिकी मीडिया एनबीसी ने व्हाइट हाउस के हवाले से मंगलवार को बताया कि रूस के खिलाफ़ यूक्रेन को दिए जाने वाली कुछ हथियारों की खेप संयुक्त राज्य अमेरिका रोकने जा रहा है।
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने यूक्रेन को मिसाइलों और गोला-बारूद की कुछ डिलीवरी को रोकने का आदेश दिया है। NBC न्यूज़ ब्रॉडकास्टर ने अपने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि इस आदेश के तहत दर्जनों पैट्रियट इंटरसेप्टर, 100 से अधिक हेलफायर और दर्जनों स्टिंगर मिसाइलों की आपूर्ति रुक जाएगी।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने एनबीसी न्यूज को बताया, "यह निर्णय अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखने के लिए लिया गया है, क्योंकि रक्षा विभाग ने हमारे देश के सैन्य समर्थन और दुनिया भर के अन्य देशों को दी जाने वाली सहायता की समीक्षा की है। संयुक्त राज्य अमेरिका की सशस्त्र सेनाओं की ताकत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता, ईरान इसका गवाह है।"

एक अमेरिकी अधिकारी ने सीबीएस न्यूज़ को बताया कि यह कदम अमेरिकी सैन्य भंडार के बहुत कम हो जाने की चिंताओं के कारण उठाया गया है।
हेगसेथ द्वारा डिलीवरी को निलंबित करने का आदेश पिछले कई वर्षों से यूक्रेन और मध्य पूर्व को गोला-बारूद के भारी आपूर्ति के कारण कम होते अमेरिकी भंडार की समीक्षा शुरू करने के कई सप्ताह बाद दिया गया है।
Подготовка к параду в честь Дня независимости в Вашингтоне - Sputnik भारत, 1920, 10.06.2025
यूक्रेन संकट
यूक्रेनी सेना को अमेरिका से मिले सभी ब्रैडली लड़ाकू वाहन नष्ट: रोस्टेक प्रमुख
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала