डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

इंडियन एयरफोर्स के लिए स्वदेशी जेट तेजस का उत्पादन तेज़ होगा, नाशिक में बनेंगे प्रति वर्ष 10 जेट

© AP Photo / Aijaz RahiTejas
Tejas - Sputnik भारत, 1920, 15.09.2025
सब्सक्राइब करें
भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमानों की कमी को दूर करने के लिए स्वदेशी तेजस जेट के उत्पादन में तेज़ी लाई जा रही है।
रक्षा मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने Sputnik इंडिया को बताया कि नाशिक स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की फैक्टरी में प्रति वर्ष 10 तेजस मार्क 1A स्वदेशी जेट की उत्पादन क्षमता हासिल करने की तैयारी में है।
नाशिक फैक्टरी का पहला जेट अक्टूबर के पहले हफ्ते में परीक्षणों के लिए तैयार हो जाएगा। अभी तेजस मार्क 1A का उत्पादन बेंगलुरू में HAL मुख्यालय की दो एसेंबली लाइन के अलावा नाशिक की एसेंबली लाइन में चल रहा है। इन तीनों की ही क्षमता 8-8 जेट प्रति वर्ष की है।
Sputnik इंडिया पहले समाचार दे चुका है कि अक्टूबर में भारतीय वायुसेना को दो नए तेजस मार्क 1A मिल जाएंगे। इसमें लगी 110 किमी तक हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल का परीक्षण किया जा चुका है।
इसके अलावा 25 किमी तक मार करने वाली ASRAM मिसाइल और कुछ अन्य अस्त्रों का परीक्षण चल रहा है जो इस महीने पूरा हो जाएगा। इस वित्त वर्ष के पूरा होने तक यानि मार्च 2026 तक वायुसेना को कुल 12 तेजस मार्क 1A मिलने की आशा है।
सूत्रों ने बताया कि HAL अगले वर्ष तक प्रतिवर्ष 30 जेट की दर से उत्पादन प्रारंभ करने के लिए तैयार है, इसलिए प्रति वर्ष 20 जेट वायुसेना को सौंपे जाने का लक्ष्य रखा गया है।
अमेरिका से इंजन की आपूर्ति में रुकावट आने से तेजस मार्क 1A के उत्पादन में दो साल की देरी हो चुकी है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने HAL को कुल 180 तेजस मार्क 1A बनाने का ऑर्डर दिया है। इन जेट्स के मिलने के बाद भारतीय वायुसेना में तेजस जेट की संख्या सुखोई-30 के बाद सबसे ज्यादा होगी।
भारतीय वायुसेना स्क्वाड्रन की कमी से जूझ रही है और स्वीकृत 42 स्क्वाड्रन के स्थान पर केवल 31 स्क्वाड्रन हैं। इसी महीने MiG-21 की दो स्क्वाड्रन सेवा से बाहर हो जाएंगी और तब भारतीय वायुसेना के पास केवल 29 स्क्वाड्रन होंगी।
Missile balistique intercontinental Hwasongpho de la République Populaire Démocratique de Corée (RPDC) le 24 mars 2022.  - Sputnik भारत, 1920, 15.09.2025
विश्व
उत्तर कोरिया ने स्थायी रूप से परमाणु संपन्न राष्ट्र का दर्जा घोषित किया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала