विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

SCO देशों ने 2030 तक व्यापार सहयोग कार्यक्रम कार्य योजना पर जताई सहमति

© POOL / मीडियाबैंक पर जाएंSCO Summit 2025. Day Two
SCO Summit 2025. Day Two - Sputnik भारत, 1920, 13.11.2025
सब्सक्राइब करें
SCO सचिवालय ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने बहुपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के लिए 2026-2030 की कार्य योजना पर सहमति व्यक्त की है।

बयान में कहा गया, "10-12 नवंबर, 2025 को रूसी पक्ष की अध्यक्षता में, SCO सदस्य देशों के बहुपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के कार्यान्वयन हेतु 2026-2030 की कार्य योजना के मसौदे पर सहमति बनाने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेषज्ञ समूह की एक बैठक आयोजित की गई।"

जारी बयान में आगे कहा गया है कि इस कार्यक्रम के दौरान, प्रतिनिधियों ने योजना के मसौदे पर सहमति व्यक्त की, जिसे 18 नवंबर, 2025 को SCO सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक के बाद हस्ताक्षर के लिए प्रस्तावित दस्तावेजों की सूची में शामिल किया जायेगा।
रूसी विदेश मंत्रालय ने जुलाई में घोषणा की थी कि SCO सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक 17-18 नवंबर को मास्को में रूस की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
शंघाई सहयोग संगठन 2001 में स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसमें भारत, ईरान, कज़ाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं। बेलारूस 4 जुलाई, 2024 को अस्ताना शिखर सम्मेलन में आधिकारिक रूप से इस संगठन में शामिल हुआ था। पर्यवेक्षक देश अफ़ग़ानिस्तान और मंगोलिया हैं, और संवाद सहयोगी देश अज़रबैजान, आर्मेनिया, बहरीन, मिस्र, कंबोडिया, कतर, कुवैत, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, तुर्की और श्रीलंका हैं।
Launch of Zirkon Missile From the Frigate Admiral Gorshkov in the Barents Sea - Sputnik भारत, 1920, 13.11.2025
विश्व
रूसी नौसेना और म्यांमार नौसेना ने 'मारुमेक्स-2025' अभ्यास शुरू किया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала