व्यापार और अर्थव्यवस्था

रूस से भारत का कच्चे तेल का आयात छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँचने वाला है: शिप ट्रैकिंग डेटा

© Sputnik / Maksim Bogodvid / मीडियाबैंक पर जाएंOil rig
Oil rig - Sputnik भारत, 1920, 11.12.2025
सब्सक्राइब करें
भारत समुद्री रास्ते से आने वाले रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है, और अपनी ऊर्जा ज़रूरतों का कम से कम एक तिहाई हिस्सा अपने पुराने, भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार से पूरा करता है।
दिसंबर में रूस से भारत का तेल आयात छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाला है।

वास्तविक समय की वैश्विक वस्तु आसूचना एवं वैश्लेषिकी संगठित इकाई केप्लर की जानकारी के अनुसार, दिसंबर में भारत में रूसी कच्चे तेल की आवक 1.85 मिलियन बैरल प्रति दिन (mbd) तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले महीने की तुलना में 0.2 mbd की बढ़ोतरी है, जब शिपमेंट 1.83 mbd दर्ज किया गया था।

दिसंबर में रूसी तेल आयात में थोड़ी बढ़ोतरी के साथ, यह लगातार तीसरा महीना होगा जब रूस से भारत को तेल की आपूर्ति में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
रिकॉर्ड के मुताबिक, भारत ने अक्टूबर में रूस से 1.48 mbd कच्चा तेल आयात किया था, जिसमें नवंबर में काफी बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 1.83 mbd हो गया।
दिलचस्प बात यह है कि अभी तक दिसंबर में रूस से भारत का आयात 1.85 मिलियन बैरल प्रति दिन रहा है, जो जून 2025 के बाद सबसे ज़्यादा है, जब इस दक्षिण एशियाई देश ने मास्को से 2.10 मिलियन बैरल प्रति दिन तेल खरीदा था।
Oil Rig in the Bavlinsky District of the Republic of Tatarstan - Sputnik भारत, 1920, 28.10.2025
विश्व
प्रतिबंध रूसी तेल को वैश्विक बाज़ार से बाहर नहीं कर सकते: हंगरी के प्रधानमंत्री
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала