यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस सुरक्षा गारंटी के साथ यूक्रेन में स्थायी शांति पर समझौतों का पैकेज चाहता है: लवरोव

© Sputnik / Alexey Maishev / मीडियाबैंक पर जाएंRussian Foreign Minister Sergey Lavrov.
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov. - Sputnik भारत, 1920, 11.12.2025
सब्सक्राइब करें
रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने मास्को में 10वें राजदूतों के गोलमेज सम्मेलन में 'यूक्रेन संकट: कूटनीति और समाधान की संभावनाएं' विषय पर बात की।
राजदूतों के गोलमेज सम्मेलन में लवरोव ने मांग की कि रूस यूक्रेन में स्थायी शांति के लिए 'समझौतों के पैकेज' चाहता है।
लवरोव ने कहा, "रूस सभी पक्षों के लिए सुरक्षा की गारंटी के साथ यूक्रेन में स्थायी शांति पर समझौतों के पैकेज का इरादा रखता है।"
रूसी विदेश मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि यूरोप में कोई भी यूक्रेन संकट के मूल कारणों को हल करने के बारे में बात नहीं कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वे सिर्फ़ युद्धविराम और कुछ समय के लिए रुकना चाहते हैं।
लवरोव ने कहा कि रूस अमेरिकी राष्ट्रपति के राजनयिक तरीकों से समाधान खोजने के इरादे का स्वागत करता है।

"2014 में तख्तापलट के बाद, अमेरिकियों ने यूक्रेनी राजनीतिक और आर्थिक प्रणालियों पर नियंत्रण कर यूक्रेनी नव-नाजियों को अतिरिक्त हथियार देना जारी रखा, यही डोनाल्ड ट्रम्प को विरासत में मिला," सर्गे लवरोव ने कहा।
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि विशेष सैन्य अभियान शुरू होने से पहले, रूस ने अमेरिका और नाटो को अपने प्रस्ताव दिए थे, जिनका मकसद डोनेत्स्क और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक के इलाके में सुरक्षा गारंटी देना था।

लवरोव ने कहा, "हालांकि, अमेरिकियों और नाटो ने हमारे प्रस्तावों को खारिज कर दिया। जब हमें एहसास हुआ कि पश्चिम यूक्रेन के राष्ट्रवादियों को जबरदस्ती समाधान और [2014 में] तख्तापलट का विरोध करने वालों को दबाने के लिए खुली छूट देने वाला है तभी हमारे राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे पास यूक्रेन के दक्षिण-पूर्व की आबादी की रक्षा के लिए विशेष सैन्य अभियान शुरू करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था।"

विदेश मंत्री लवरोव ने विशेष सैन्य अभियान के दौरान यूक्रेन को वापस किए यूक्रेनी सेना के जवानों के शवों को वापस करने पर आगे बताया कि रूस ने यूक्रेन को कुल 11,000 से ज़्यादा मृत सैनिकों के शव सौंपे हैं, और बदले में 201 शव मिले हैं।
सर्गे लवरोव ने कहा कि यूक्रेन को एक बार फिर से गुटनिरपेक्ष, तटस्थ और गैर-परमाणु देश बनना होगा। उन्होंने कहा कि, "ये सिद्धांत यूक्रेन के राज्य संप्रभुता के घोषणापत्र में शामिल थे और एंकरेज समझौतों का आधार बने।
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov - Sputnik भारत, 1920, 10.12.2025
विश्व
रूस और अमेरिका की यूक्रेन के समझौते पर काम जारी रखने पर सहमति: विदेश मंत्री लवरोव
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала