यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

मीडिया के दुष्प्रचार से अमेरिका-रूस शांति प्रयास को बाधित की कोशिश जारी: राष्ट्रीय खुफ़िया निदेशक

© AP Photo / Julia Demaree NikhinsonСаммит президентов США и России Дональда Трампа и Владимира Путина
Саммит президентов США и России Дональда Трампа и Владимира Путина - Sputnik भारत, 1920, 21.12.2025
सब्सक्राइब करें
अमेरिका की राष्ट्रीय खुफ़िया निदेशक तुलसी गैबार्ड ने यूक्रेन संकट को समाप्त करने के हालिया प्रयासों को नाकाम करने के लिए रॉयटर्स पर "झूठ और दुष्प्रचार" अभियान चलाने का सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है।
उनके अनुसार, इस कहानी को नाटो और यूरोपीय संघ के "युद्ध भड़काने वालों" द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है, जो "अमेरिकी सेना को सीधे रूस के साथ युद्ध में घसीटना" चाहते हैं, और उनका लक्ष्य जनता में दहशत फैलाना और राजनयिक समझौते को रोकना है।
तुलसी गैबार्ड के अनुसार अमेरिकी खुफ़िया एजेंसियों का आकलन है कि रूस नाटो के साथ बड़े युद्ध से बचने की कोशिश कर रहा है।
रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत ने पश्चिमी मीडिया द्वारा फैलायी जा रही युद्धोन्मादी खबरों पर राष्ट्रीय खुफ़िया निदेशक गैबर्ड के बयान का स्वागत किया।

किरिल दिमित्रीव ने एक्स पर लिखा, "तुलसी गैबर्ड न केवल ओबामा/बाइडेन के दौर में रूस के खिलाफ़ हुई धोखाधड़ी का दस्तावेजीकरण करने के लिए महान हैं, बल्कि अब ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में रूस विरोधी भय को हवा देकर तीसरे विश्व युद्ध को भड़काने की कोशिश कर रही डीप स्टेट की युद्ध भड़काने वाली साज़िशों को उजागर करने के लिए भी महान हैं। तर्कसंगत आवाजें मायने रखती हैं - विवेक, शांति और सुरक्षा बहाल करें।"

Итоги года с Владимиром Путиным - Sputnik भारत, 1920, 20.12.2025
यूक्रेन संकट
यूरोपीय संघ में रूसी संपत्तियों की ज़ब्ती से 'डी-यूरोकरण' में तेज़ी आएगी: बीजेपी नेता
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала