विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

किम जोंग-उन की मौजूदगी में उत्तर कोरिया ने परखीं लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइलें: रिपोर्ट

© Sputnik / Vitaly Ankov / मीडियाबैंक पर जाएंNorth Korean leader Kim Jong Un
North Korean leader Kim Jong Un - Sputnik भारत, 1920, 29.12.2025
सब्सक्राइब करें
उत्तर कोरिया की राज्य समाचार एजेंसी KCNA ने बताया कि 28 दिसंबर को कोरिया के पश्चिमी समुद्र में लंबी दूरी की रणनीतिक क्रूज मिसाइल के प्रक्षेपण का अभ्यास किया गया।
KCNA के अनुसार, किम जोंग-उन ने इस अभ्यास से मिले नतीजों पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि यह अभ्यास रणनीतिक जवाबी हमले की क्षमता के पूरी तरह भरोसेमंद होने और युद्ध की स्थिति में तैयारी का पता लगाने के लिए था।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस अभ्यास का मकसद लंबी दूरी की मिसाइल सब-यूनिट्स की युद्ध तत्परता को सुनिश्चित करना था, इसके साथ-साथ इस अभ्यास से रणनीतिक हथियार तंत्र की विश्वसनीयता का भी पता लगाया गया।

इन सटीक क्रूज़ मिसाइलों ने अपने निर्धारित लक्ष्य को भेदने से पहले तय रास्तों पर 10,199 और 10,203 सेकंड तक सफल उड़ान भरी।
North Korea Advances Nuclear Deterrent with New Strategic Submarine - Sputnik भारत, 1920, 25.12.2025
डिफेंस
उत्तर कोरिया परमाणु ऊर्जा से चलने वाली नई पनडुब्बी का कर रहा है निर्माण: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала