यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन के लिए काम करने वाले दो आदमियों को क्रीमिया में हिरासत में लिया गया: FSB

© Sputnik / Dmitry Makeev Russia's FSB special forces. File photo
 Russia's FSB special forces. File photo - Sputnik भारत, 1920, 23.01.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने शुक्रवार को Sputnik को बताया कि यूक्रेनी विशेष सेवा के आदेश पर 2024-2025 में उपद्रव की एक श्रृंखला में शामिल दो रूसियों को रूस के क्रीमिया गणराज्य में हिरासत में लिया गया है।

बयान में कहा गया, "रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने यूक्रेन की विशेष सेवा के निर्देश पर 2024 और 2025 में उपद्रव फैलाने की एक श्रृंखला में संलिप्त दो रूसी नागरिकों को क्रीमिया गणराज्य में हिरासत में लिया है, दोनों का जन्म 1995 में हुआ था।"

इसमें आगे कहा गया कि हिरासत में लिए गए लोगों ने यूक्रेनी विशेष सेवा के एक कर्मचारी से संपर्क किया, जिसके नियंत्रण में उन्होंने रूसी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, सैन्य गतिविधि के बारे में जानकारी इकट्ठा की।

FSB ने कहा, "अपने हैंडलर के कहने पर, उन्होंने क्रीमिया रेलवे सरकारी कंपनी के रिले कैबिनेट और क्रीमिया गणराज्य के साकी और सिम्फ़रोपोल ज़िलों में सेलुलर बेस स्टेशनों के उपकरणों को आग के हवाले कर दिया।"

आगे FSB ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ़ आतंकवाद और आतंकवादी प्रशिक्षण के लिए आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
A 9K35 Strela-10 (Arrow) air defence system - Sputnik भारत, 1920, 23.01.2026
यूक्रेन संकट
रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने यूक्रेन के 12 ड्रोन मार गिराए
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала