Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

रूस और अमेरिका को अच्छे संबंध बनाए रखने की ज़रूरत है: अलास्का के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर

© Sputnik / Sergey Bobylev / मीडियाबैंक पर जाएंUS President Donald Trump greets Russian President Vladimir Putin on the tarmac after they arrived to attend a meeting at Joint Base Elmendorf-Richardson in Anchorage, Alaska, the United States.
US President Donald Trump greets Russian President Vladimir Putin on the tarmac after they arrived to attend a meeting at Joint Base Elmendorf-Richardson in Anchorage, Alaska, the United States. - Sputnik भारत, 1920, 01.02.2026
सब्सक्राइब करें
अलास्का के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर लॉरेन लेमन ने Sputnik को बताया कि अमेरिका और रूस को अच्छे द्विपक्षीय संबंध बनाए रखने की ज़रूरत है।
"रूस हमारा पड़ोसी है। मैं रूस के साथ अच्छे संबंध रखना चाहता हूं," लेमन ने कहा।
पूर्व अधिकारी ने रेखांकित किया कि अलास्का दोनों देशों के बीच न सिर्फ़ भौगोलिक रूप से, बल्कि ऐतिहासिक रूप से भी एक पुल की तरह है।
"रूस ने अलास्का की खोज की और बाद में उसे अमेरिका को बेच दिया। उस समय, यह ज़ार और रूस के लिए एक अच्छा सौदा था क्योंकि वे शायद इसे वैसे भी खोने वाले थे। साथ ही, यह अमेरिका के लिए एक बहुत बड़ा सौदा था। और इतिहास यह दिखाएगा कि एक रणनीतिक जगह के तौर पर अलास्का की कीमत बहुत ज़्यादा है," लेमन ने कहा।
उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि रूस, चीन के साथ मिलकर आर्कटिक में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

लेमन ने आगे कहा, "रूस और चीन को देखिए। जब आर्कटिक की बात आती है, तो हमें उनके साथ अच्छे रिश्ते रखने होंगे। ये बहुत बड़े देश हैं, और अगर आप आर्कटिक से लगी ज़मीन को देखें, तो रूस के पास सबसे ज़्यादा है। चीन भी एक आर्थिक ताकत है, और हम उनके साथ भी अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं।"

गौरतलब है कि लॉरेन लेमन, आजीवन अलास्कावासी रहे हैं, उन्होंने 2002 से 2006 तक अलास्का के आठवें लेफ्टिनेंट गवर्नर के तौर पर काम किया, और नीति, बजट और राज्य में चुनाव कराने की देखरेख की।
रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने जनवरी के बीच में कहा कि अमेरिका आर्कटिक परिषद् के प्रारूप के तहत बातचीत फिर से शुरू करने में दिलचस्पी रखता है। रूस भी आर्कटिक में खुला और समान सहयोग स्थापित करने में दिलचस्पी रखता है।
Russian Arktika-class nuclear-powered icebreaker  - Sputnik भारत, 1920, 28.03.2025
रूस की खबरें
आर्कटिक भविष्य का प्रमुख भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक ध्रुव: रूसी राष्ट्रपति सलाहकार
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала