https://hindi.sputniknews.in/20260211/iaf-to-showcase-strength-at-pokhran-range-on-pakistan-border-mega-exercise-on-february-27-10469520.html
पाकिस्तान सीमा पर पोकरण रेंज में IAF दिखाएगी ताकत, 27 फरवरी को मेगा अभ्यास
पाकिस्तान सीमा पर पोकरण रेंज में IAF दिखाएगी ताकत, 27 फरवरी को मेगा अभ्यास
Sputnik भारत
पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान के मरुस्थल की पोकरण रेंज में भारतीय वायुसेना 27 फरवरी को अपना सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी।
2026-02-11T16:25+0530
2026-02-11T16:25+0530
2026-02-11T16:26+0530
डिफेंस
भारत
आत्मनिर्भर भारत
दिल्ली
रक्षा-पंक्ति
वायु रक्षा
हथियारों की आपूर्ति
ब्रह्मोस
भारतीय वायुसेना
वायुसेना
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/03/02/6721439_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_6628db0f130eb41ee47aa5d8390efe45.jpg
वायु शक्ति 2026 नाम के इस अभ्यास में 120 से ज्यादा लड़ाकू और परिवहन विमान भाग लेंगे। दिन और रात में होने वाले इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना अपने अचूक निशाने का प्रदर्शन करते हुए लगभग 12000 किग्रा गोला बारूद शत्रु के नकली ठिकानों पर गिराकर उन्हें नष्ट करेगी।भारतीय वायुसेना के उपाध्यक्ष एयर मार्शल नागेश कपूर ने जानकारी दी कि इस अभ्यास में 77 लड़ाकू विमान, 43 हेलीकॉप्टर और 8 परिवहन विमान भाग ले रहे हैं। वायुसेना की रीढ़ माने जाने वाले सुखोई-30 और मिग-29 लड़ाकू विमानों के अतिरिक्त रफ़ाल, मिराज-2000 और जेगुआर अभ्यास में नज़र आएंगे।इसके अलावा एमआई-17, स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड और स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर अभ्यास में होंगे, वहीं इसके साथ स्वदेशी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम के अलावा स्पाइडर और एल-70 एयर डिफेंस सिस्टम अभ्यास में अपनी क्षमता दिखाएंगे।पिछले वर्ष मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष यानि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह वायुसेना का पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन है।ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस सुखोई-30 लड़ाकू विमानों से पाकिस्तान में आतंकवादी और सैनिक ठिकानों पर सटीक प्रहार किए थे।एयर मार्शल कपूर ने कहा कि वायु शक्ति में वायुसेना की शक्ति का प्रदर्शन तो होगा लेकिन सुरक्षा कारणों से लंबी दूरी तक मार करने वाले अस्त्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इस अभ्यास में दिन और रात में कुल 277 अस्त्र प्रणालियों का प्रयोग किया जाएगा। विशेष अभियानों के लिए प्रशिक्षित कमांडो भी अभ्यास में होंगे।
https://hindi.sputniknews.in/20260211/russia-india-defence-cooperation-discussed-in-moscow-agreement-on-enhancing-special-cooperation-10467286.html
भारत
दिल्ली
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/03/02/6721439_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_cdad559f2ae2fd1713133928128a09cf.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
वायुशक्ति 2026- 120 से ज्यादा विमान,12 टन विस्फोटक, 277 अस्त्र प्रणालियां,वायु शक्ति 2026,इंडियन एयर फ़ोर्स पोखरण एक्सरसाइज़,iaf फायरपावर डिस्प्ले,राजस्थान पोखरण रेंज,राफेल सुखोई मिराज जगुआर,अपाचे चिनूक प्रचंड ध्रुवआकाश एयर डिफेंस सिस्टम,ऑपरेशन सिंदूर iaf,इंडिया पाकिस्तान बॉर्डर एयर एक्सरसाइज़
वायुशक्ति 2026- 120 से ज्यादा विमान,12 टन विस्फोटक, 277 अस्त्र प्रणालियां,वायु शक्ति 2026,इंडियन एयर फ़ोर्स पोखरण एक्सरसाइज़,iaf फायरपावर डिस्प्ले,राजस्थान पोखरण रेंज,राफेल सुखोई मिराज जगुआर,अपाचे चिनूक प्रचंड ध्रुवआकाश एयर डिफेंस सिस्टम,ऑपरेशन सिंदूर iaf,इंडिया पाकिस्तान बॉर्डर एयर एक्सरसाइज़
पाकिस्तान सीमा पर पोकरण रेंज में IAF दिखाएगी ताकत, 27 फरवरी को मेगा अभ्यास
16:25 11.02.2026 (अपडेटेड: 16:26 11.02.2026) पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान के मरुस्थल की पोकरण रेंज में भारतीय वायुसेना 27 फरवरी को अपना सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी।
वायु शक्ति 2026 नाम के इस अभ्यास में 120 से ज्यादा लड़ाकू और परिवहन विमान भाग लेंगे। दिन और रात में होने वाले इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना अपने अचूक निशाने का प्रदर्शन करते हुए लगभग 12000 किग्रा गोला बारूद शत्रु के नकली ठिकानों पर गिराकर उन्हें नष्ट करेगी।
भारतीय वायुसेना के उपाध्यक्ष एयर मार्शल नागेश कपूर ने जानकारी दी कि इस अभ्यास में 77 लड़ाकू विमान, 43 हेलीकॉप्टर और 8 परिवहन विमान भाग ले रहे हैं। वायुसेना की रीढ़ माने जाने वाले सुखोई-30 और मिग-29 लड़ाकू विमानों के अतिरिक्त रफ़ाल, मिराज-2000 और जेगुआर अभ्यास में नज़र आएंगे।
इसके अलावा
एमआई-17, स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड और स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर अभ्यास में होंगे, वहीं इसके साथ स्वदेशी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम के अलावा स्पाइडर और एल-70 एयर डिफेंस सिस्टम अभ्यास में अपनी क्षमता दिखाएंगे।
पिछले वर्ष मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष यानि
ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह वायुसेना का पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन है।
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने
ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस सुखोई-30 लड़ाकू विमानों से पाकिस्तान में आतंकवादी और सैनिक ठिकानों पर सटीक प्रहार किए थे।
एयर मार्शल कपूर ने कहा कि वायु शक्ति में वायुसेना की शक्ति का प्रदर्शन तो होगा लेकिन सुरक्षा कारणों से लंबी दूरी तक मार करने वाले अस्त्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इस अभ्यास में दिन और रात में कुल 277 अस्त्र प्रणालियों का प्रयोग किया जाएगा। विशेष अभियानों के लिए प्रशिक्षित कमांडो भी अभ्यास में होंगे।