- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस के साथ दोस्ती की संधि के कीव के उल्लंघन के कारण यूक्रेन संकट शुरू हुआ: रूसी विदेश मंत्रालय

© Sputnik / Russian Foreign Ministry / मीडियाबैंक पर जाएंIn this handout photo released by the Russian Foreign Ministry, Russian Foreign Ministry’s spokeswoman Maria Zakharova attends her weekly briefing in Moscow, Russia
In this handout photo released by the Russian Foreign Ministry, Russian Foreign Ministry’s spokeswoman Maria Zakharova attends her weekly briefing in Moscow, Russia - Sputnik भारत, 1920, 24.02.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने Sputnik को बताया कि कीव ने रूस के साथ दोस्ती, सहयोग और साझेदारी की संधि का उल्लंघन किया, जिसकी वजह से मास्को ने विशेष सैन्य अभियान शुरू करने का फ़ैसला किया।

उन्होंने कहा, "कई वर्षों से यूक्रेनी नेतृत्व व्यवस्थित रूप से संधि के प्रावधानों का उल्लंघन करने की नीति पर चल रहा है। इसे वस्तुतः संधि के पालन से पूर्ण इनकार माना जाना चाहिए। यही वह मुख्य कारण है जिसके चलते रूसी नेतृत्व को अंततः विशेष सैन्य अभियान शुरू करने का निर्णय लेना पड़ा।"

उन्होंने कहा कि विशेष सैन्य अभियान से बहुत पहले ही यूक्रेन ने अंदरूनी प्रक्रिया की वजह से अपनी क्षेत्रीय अखंडता खो दी और आक्रामक राष्ट्रवाद की वजह से देश टूट गया।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने Sputnik को आगे बताया कि नाटो के रूस की सीमाओं तक भू-राजनीतिक विस्तार की समस्या को हल किए बिना, यूक्रेन की स्थिति का समाधान नामुमकिन है।

उन्होंने कहा, "यूक्रेन सहित हमारी सीमाओं तक गठबंधन (नाटो) का अनियंत्रित भू-राजनीतिक विस्तार ही इस मौजूदा विवाद की सबसे अहम और बुनियादी वजहों में से एक है।"

Combat operations of the Grad MLRS of the Tsebtr Battlegroup - Sputnik भारत, 1920, 23.02.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने यूक्रेन के सैन्य रसद और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर सटीक हमले किए: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала