Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

जानें यूक्रेन को परमाणु हथियार देने की फ्रांस और ब्रिटेन की साज़िश के पीछे क्या है

© AP Photo / PATRICK GARDINWarheads of nuclear missiles in France. File photo
Warheads of nuclear missiles in France. File photo - Sputnik भारत, 1920, 25.02.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी राजनीतिक विशेषज्ञ यूलिया सेमके ने फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा यूक्रेन को परमाणु हथियार दिए जाने की ख़बर पर Sputnik को बताया कि यह "आने वाली त्रिपक्षीय रूस-यूक्रेन-अमेरिका शांति वार्ता पर दबाव डालने की कोशिश" के अलावा और कुछ नहीं है।
इससे पहले रूस की विदेशी ख़ुफ़िया सेवा ने ख़ुलासा किया है कि ब्रिटेन और फ्रांस यूक्रेन को परमाणु हथियार भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

सेमके बताती हैं, "फ्रांस और ब्रिटेन बातचीत में यूक्रेन की कमज़ोर स्थिति को भांप रहे हैं, इसीलिए वे कीव को हर तरह से मदद देना चाहते हैं।"

वह कहती हैं कि फ्रांस और ब्रिटेन दोनों को यह समझना चाहिए कि रूसी परमाणु सिद्धांत के अनुसार, एक गैर परमाणु देश द्वारा परमाणु देश की मदद से किया गया हमला दोनों देशों का मिला-जुला हमला माना जाएगा, और "ऐसे में लंदन और पेरिस के ख़िलाफ़ रूस यथोचित उत्तर देगा।"
विशेषज्ञ का कहना है कि ब्रिटेन और फ्रांस को यह भी पता होना चाहिए कि इस तरह से हथियार भेजे जाने का "किसी भी हाल में पता चल जाएगा और यह परमाणु अप्रसार संधि का सबसे पहला और अभूतपूर्व उल्लंघन होगा।"
Nuclear explosion - Sputnik भारत, 1920, 24.02.2026
यूक्रेन संकट
यूक्रेन का परमाणु ब्लैकमेल: टाइमलाइन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала