यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने यूक्रेनी सैन्य तंत्र की ऊर्जा, परिवहन सुविधाओं को निशाना बनाया: रूसी रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian servicemen fire a BM-21 Grad multiple rocket launcher towards Ukrainian positions
Russian servicemen fire a BM-21 Grad multiple rocket launcher towards Ukrainian positions - Sputnik भारत, 1920, 04.03.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कल रूस के बैटलग्रुप त्सेंत्र के ख़िलाफ़ लड़ाई में यूक्रेन के 290 सैनिक मारे गए या घायल हुए, इसके अलावा दूसरे मोर्चों पर भी यूक्रेन को सैन्य साजो सामान के साथ जान माल का नुकसान हुआ।

मंत्रालय ने त्सेंत्र बैटलग्रुप की ताज़ा स्थिति पर कहा, "यूक्रेनी सेना को 290 सैनिक, दो टैंक, पांच आर्मर्ड कॉम्बैट गाड़ियां, चार फील्ड आर्टिलरी गन, एक अमेरिका-निर्मित 155 मिमी M777 हॉवित्जर समेत, 11 गाड़ियों और एक इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर स्टेशन का नुकसान हुआ है।"

मंत्रालय ने आगे कहा कि बीते 24 घंटों में रूस के बैटलग्रुप वोस्तोक द्वारा 285, बैटलग्रुप सेवर द्वारा 215, बैटलग्रुप ज़ापद द्वारा 180, बैटलग्रुप यूग द्वारा 135 से ज़्यादा और बैटलग्रुप द्नेपर द्वारा 45 यूक्रेनी लड़ाके मार गिराए गए हैं।

आगे बताया गया कि रूसी सेना ने यूक्रेनी सैन्य औद्योगिक तंत्र के लिए काम करने वाली ऊर्जा और व्यापार सुविधाओं पर भी हमले किए हैं।
A Russian Army T-90 M Proryv (Breakthrough) tank fires at a training ground in the course of Russia's military operation - Sputnik भारत, 1920, 25.02.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सैनिकों ने खार्कोव क्षेत्र में ग्राफ़्सकोये बस्ती को कराया मुक्त
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала