विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूसी मदद का अर्मेनियाई सरकार द्वारा इनकार शक पैदा करने वाला: रूसी विदेश मंत्रालय

© Sputnik / Iliya Pitalev / मीडियाबैंक पर जाएंArmenian soldiers walk along a road near the town of Karvachar, the self-proclaimed Nagorno-Karabakh Republic
Armenian soldiers walk along a road near the town of Karvachar, the self-proclaimed Nagorno-Karabakh Republic - Sputnik भारत, 1920, 13.03.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र से शरणार्थियों को दी जाने वाली मानवीय मदद से आर्मेनिया के इनकार की आलोचना की है।

ज़खारोवा ने कहा, "अर्मेनियाई अधिकारी बिना किसी अंदरूनी राजनीतिक संदेश के दी जा रही मानवीय मदद को मना करके चुनावों से पहले रूस का ज़िक्र मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। वे सिर्फ़ अपने ही नागरिकों को नुकसान पहुँचा रहे हैं।"

मारिया ज़खारोवा ने आगे बताया कि अर्मेनियाई सरकार द्वारा रूस की मदद से इनकार करना शक पैदा करने वाला है।
ज़खारोवा ने कहा कि आर्मेनिया के इनकार के बावजूद, 2023 में अज़रबैजान के साथ युद्ध में इस क्षेत्र से विस्थापित हुए अर्मेनियाई लोग अब और अधिक मानवीय सहायता की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि रूस पहले ही 140 टन से ज़्यादा सप्लाई दे चुका है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि आर्मेनिया ने इस फ़ैसले का कोई सही कारण नहीं बताया, और सिर्फ़ यह दावा किया कि वह चुनावों से पहले मदद लेने में असमर्थ है।
Flowers and toys are placed on the roadside in front of the burnt-out Crocus City Hall following a terrorist attack - Sputnik भारत, 1920, 12.03.2026
रूस की खबरें
क्रोकस आतंकवादी हमले के मामले में 15 आरोपियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала