https://hindi.sputniknews.in/20260317/400-dead-about-250-injured-in-pakistani-attack-on-kabul-hospital-taliban-10623496.html
अफगानिस्तान: काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तानी हमले में 400 की मौत, करीब 250 घायल
अफगानिस्तान: काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तानी हमले में 400 की मौत, करीब 250 घायल
Sputnik भारत
तालिबान के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए हैं और लगभग 250 घायल हुए हैं।
2026-03-17T10:55+0530
2026-03-17T10:55+0530
2026-03-17T10:57+0530
विश्व
पाकिस्तान
अफगानिस्तान
काबुल
अस्पताल
हवाई हमला
मौत
विवाद
सीमा विवाद
चिकित्सा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/03/11/10623638_0:144:3130:1905_1920x0_80_0_0_7e7ba716c9214932009fab17e51244fd.jpg
अफगान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 9 बजे एक हवाई हमले में नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिससे 2,000 बिस्तरों वाली इस सुविधा का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया।हालांकि, पाकिस्तान ने अफ़गान सरकार के आरोपों को ख़ारिज करते हुए उन्हें "बेबुनियाद" बताया और कहा कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया।वहीं, अफ़गान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान पर "अत्याचार करने के लिए अस्पतालों और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने" का आरोप लगाया।बता दें कि पिछले महीने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने घोषणा की है कि वह अफ़गानिस्तान के साथ "खुले युद्ध" में है।
https://hindi.sputniknews.in/20260316/iiriaanii-ldaaii-kaa-asri-bhaarit-hthiyaaribnd-uav-projekts-ko-kaise-tej-kri-rihaa-hai-10622646.html
पाकिस्तान
अफगानिस्तान
काबुल
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/03/11/10623638_200:0:2931:2048_1920x0_80_0_0_a3b7d8946517d0e8ac7e318e273d7617.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
काबुल पर हवाई हमला, अफगानिस्तान पर हमला, काबुल अस्पताल पर हमला, अस्पताल पर पाकिस्तानी हमला, पाकिस्तानी हमले में मौत, काबुल में हवाई हमले में मौत, तालिबान पाकिस्तान युद्ध, पाक अफगान युद्ध, अस्पताल पर हमले में मौत, तालिबान के प्रवक्ता, अफगान पर हमले की निंदा, काबुल में हमले की निंदा
काबुल पर हवाई हमला, अफगानिस्तान पर हमला, काबुल अस्पताल पर हमला, अस्पताल पर पाकिस्तानी हमला, पाकिस्तानी हमले में मौत, काबुल में हवाई हमले में मौत, तालिबान पाकिस्तान युद्ध, पाक अफगान युद्ध, अस्पताल पर हमले में मौत, तालिबान के प्रवक्ता, अफगान पर हमले की निंदा, काबुल में हमले की निंदा
अफगानिस्तान: काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तानी हमले में 400 की मौत, करीब 250 घायल
10:55 17.03.2026 (अपडेटेड: 10:57 17.03.2026) तालिबान के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए हैं और लगभग 250 घायल हुए हैं।
अफगान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 9 बजे एक हवाई हमले में नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिससे 2,000 बिस्तरों वाली इस सुविधा का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया।
हालांकि, पाकिस्तान ने अफ़गान सरकार के आरोपों को ख़ारिज करते हुए उन्हें "बेबुनियाद" बताया और कहा कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया।
वहीं, अफ़गान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान पर "अत्याचार करने के लिए अस्पतालों और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने" का आरोप लगाया।
उन्होंने X पर पोस्ट किया, "पाकिस्तानी सैन्य शासन ने एक बार फिर अफ़गानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया है, जिसके कारण वहाँ इलाज करा रहे नशे के आदी लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।"
बता दें कि पिछले महीने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने घोषणा की है कि वह अफ़गानिस्तान के साथ "
खुले युद्ध" में है।