इजराइल-us और ईरान युद्ध,ईरान इजराइल युद्ध,ईरान के तेल क्षेत्र पर हमला,इजराइल की हाइफा रिफाइनरी पर हमला,इजराइल-us और ईरान के हमले,इजराइल ईरान युद्ध 21 दिन,ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस
इजराइल-us और ईरान युद्ध,ईरान इजराइल युद्ध,ईरान के तेल क्षेत्र पर हमला,इजराइल की हाइफा रिफाइनरी पर हमला,इजराइल-us और ईरान के हमले,इजराइल ईरान युद्ध 21 दिन,ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस
इज़राइल-अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध तीसरे हफ़्ते में प्रवेश कर चुका है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 66वीं लहर की घोषणा की, जिसमें तेल अवीव और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया।
इज़राइल द्वारा ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्यवाही करते हुए इजराइल की हाइफा रिफाइनरी को निशाना बनाया, साथ ही खाड़ी देशों के तेल और गैस क्षेत्र पर हमला किया, जिसके बाद दुनिया भर में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई और जो $115 प्रति बैरल तक पहुंच गईं।
इन हमलों के बाद इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि इज़राइल ईरान के किसी भी ऊर्जा क्षेत्र पर हमला नहीं करेगा।
संयुक्त राष्ट्र के समुद्री संगठन ने कहा कि वह खाड़ी में फंसे करीब 20,000 नाविकों को निकालने के लिए एक मानवीय गलियारा बनाने के लिए देशों के साथ बातचीत शुरू करेगा। हालांकि यह नहीं बताया गया कि यह बातचीत कब होगी।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पेंटागन से $200 बिलियन की नई मदद मांगते हुए इसे सेना को तैयार करने के लिए “एक छोटी सी कीमत” बताया।
ईरान ने गुरुवार को एक अत्याधुनिक अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को निशाना बनाया जिसके बाद उसे मध्य पूर्व में एक अमेरिकी एयर बेस पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, हमले का विडिओ IRGC द्वारा जारी किया गया।
सामग्री की तालिका
पहले नई दिखाएं पहले पुरानी दिखाएं
18:19 20.03.2026
15:17 20.03.2026
13:31 20.03.2026
अमेरिका और इज़राइल ने इस्फ़हान में ऐतिहासिक स्मारकों को $500 मिलियन का नुकसान पहुंचाया, गवर्नर मेहदी जमालिनेजाद ने बताया
इससे पहले, 15 मार्च को, ईरानी सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन मंत्रालय ने उल्लेख किया था कि संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के हमलों के दौरान ईरान में कम से कम 56 संग्रहालय, ऐतिहासिक स्मारक और सांस्कृतिक स्थल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 66वीं लहर की घोषणा की
तस्नीम न्यूज ने IRGC के हवाले से कहा कि तेल अवीव और मध्य पूर्व क्षेत्र में US सैन्य बेस को को निशाना बनाया गया।
हमले में “सुपर हेवी, प्रिसिजन-गाइडेड और मल्टी-वॉरहेड सिस्टम” का इस्तेमाल किया गया।
हमले में कद्र, खोर्रमशहर और खैबर शेकन मिसाइलें, साथ ही ड्रोन शामिल थे।
न्यूज़ फ़ीड
0
नियमों का उल्लंघन करने के कारण चैट तक पहुंच अवरुद्ध कर दी गई है।
आप फिर से भाग ले पाएंगे:∞.
यदि आप अवरोधन से सहमत नहीं हैं, तो कृपया फ़ीडबैक फ़ॉर्म का उपयोग करें
चर्चा बंद है। आप लेख के प्रकाशन से 24 घंटों के भीतर चर्चा में भाग ले सकते हैं।