भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

नई दिल्ली में महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध की 81वीं वर्षगांठ पर बड़ी मोटरसाइकिल रैली आयोजित हुई

© SputnikMotorcycle Rally in New Delhi
Motorcycle Rally in New Delhi  - Sputnik भारत, 1920, 21.03.2026
सब्सक्राइब करें
21 मार्च को महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध (द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा, जो सोवियत संघ के क्षेत्र में चल रहा था) में जीत की 81वीं सालगिरह के मौके पर भारत की राजधानी नई दिल्ली में दूसरी वार्षिक मोटरसाइकिल रैली संपन्न हुई जो भारत में रूसी दूतावास और नई दिल्ली में रूस्की दोम (रूसी घर) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी।
इस रैली में 300 से ज़्यादा मोटरसाइकिल चालकों, देश भर से भारतीय और रूसी नागरिकों के साथ मित्र देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

यह मैत्रीपूर्ण रैली एक खूबसूरत रास्ते से होकर गुजरी जो रूसी दूतावास से शुरू होकर इंडिया गेट, नेशनल वॉर मेमोरियल से होकर रूस्की दोम पर संपन्न हुई।

मोटरसाइकिल रैली के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में रूसी, भारतीय और वैश्विक संगीतकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा "सोवियत सेना की सर्विस में मोटरसाइकिल" शीर्षक से एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई।
भारत में रूसी दूतावास के डीसीएम (मिशन के उप प्रमुख) रोमन बाबुश्किन ने अतिथियों की विशेष सभा को संबोधित करते हुए उनका स्वागत किया। इस आयोजन में दस से ज़्यादा विदेशी दूतावासों के राजनयिक भी शामिल हुए।
A worker holds a gold bar and a silver bar produced during the opening of a new bank bar manufacturing line at a plant in Yekaterinburg. - Sputnik भारत, 1920, 03.03.2026
भारत-रूस संबंध
2017 के बाद भारत का रूस को चांदी निर्यात नौ साल के उच्चतम स्तर पर पहुँचा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала