https://hindi.sputniknews.in/20260325/taink-riejiiments-kaa-hissaa-honge-drion-bhaaritiiy-senaa-kii-nii-taiyaariii-10668625.html
टैंक रेजीमेंट्स का हिस्सा होंगे ड्रोन, भारतीय सेना की नई तैयारी
टैंक रेजीमेंट्स का हिस्सा होंगे ड्रोन, भारतीय सेना की नई तैयारी
Sputnik भारत
भारतीय सेना ने अपनी आर्मर्ड रेजीमेंट को भी ड्रोन रणकौशल में निपुण करना प्रारंभ कर दिया है। उत्तर प्रदेश की बबीना फ़ायरिंग रेज में 6-18 मार्च को चले अभ्यास अमोघ... 25.03.2026, Sputnik भारत
2026-03-25T19:13+0530
2026-03-25T19:13+0530
2026-03-25T19:13+0530
डिफेंस
भारत
भारतीय सेना
भारतीय सशस्त्र सेनाएँ
ड्रोन
ड्रोन हमला
कामिकेज़ ड्रोन
उत्तर प्रदेश
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/0c/10473869_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_2dad0778196fa82edfaee5337a5aa222.jpg
सूत्रों ने Sputnik भारत को बताया कि अभी भारतीय सेना की हर कमान में ऐसी स्क्वाड्रन तैयार कर ली गई हैं और इनकी संख्या 5 से 6 है। भविष्य में भारतीय सेना की सभी 63 आर्मर्ड रेजीमेंट्स में शौर्य स्क्वाड्रन होंगी। भारतीय सेना की हर आर्मर्ड रेजीमेंट में 45 टैंक और लगभग 130-150 सैनिक होते हैं। हर आर्मर्ड रेजीमेंट को 14-14 टैंक की तीन स्क्वाड्रन में बांटा जाता है, इसके अतिरिक्त कमांडिंग अधिकारी, द्वितीय कमांडिंग अधिकारी और एडजुटेंट के तीन टैंकों को रेजीमेंट मुख्यालय स्क्वाड्रन कहा जाता है। सूत्रों के अनुसार शौर्य स्क्वाड्रन के लिए नई स्क्वाड्रन या सैनिक नहीं लाए जाएंगे बल्कि मौजूदा संगठन के ही सैनिकों को ड्रोन युद्धकला में पारंगत बनाया जाएगा।पिछले कुछ वर्षों में ड्रोन ने युद्धक्षेत्र को पूरी तरह से बदल दिया है। खासतौर पर टैंक युद्धों में बहुत कम मूल्य के ड्रोन ने शत्रु के टैंकों को सबसे ज्यादा नष्ट किया है। भारतीय सेना इस नए युद्धकौशल का बचाव और आक्रमण दोनों ही तरह से प्रयोग करने के लिए तैयार हो रही है।
https://hindi.sputniknews.in/20260325/bhaaritiiy-nausenaa-horimuj-striet-men-jhaajon-ko-mdd-detii-hai-iiriaan-ke-saath-maarigon-kaa-smnvy-10668184.html
भारत
उत्तर प्रदेश
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/0c/10473869_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_ab24d1448ccab4d2bf31b9b2e43ffd4d.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
भारत, भारतीय सेना, भारतीय सशस्त्र सेनाएँ, ड्रोन, ड्रोन हमला, कामिकेज़ ड्रोन, उत्तर प्रदेश
भारत, भारतीय सेना, भारतीय सशस्त्र सेनाएँ, ड्रोन, ड्रोन हमला, कामिकेज़ ड्रोन, उत्तर प्रदेश
टैंक रेजीमेंट्स का हिस्सा होंगे ड्रोन, भारतीय सेना की नई तैयारी
भारतीय सेना ने अपनी आर्मर्ड रेजीमेंट को भी ड्रोन रणकौशल में निपुण करना प्रारंभ कर दिया है। उत्तर प्रदेश की बबीना फ़ायरिंग रेज में 6-18 मार्च को चले अभ्यास अमोघ ज्वाला में सेना की दक्षिणी कमान ने पहली बार आर्मर्ड रेजीमेंट की शौर्य स्क्वाड्रन की क्षमता का परीक्षण किया। शौर्य स्क्वाड्रन में निगरानी करने और आक्रमण करने वाले दोनों ही तरह के ड्रोन हैं।
सूत्रों ने Sputnik भारत को बताया कि अभी भारतीय सेना की हर कमान में ऐसी स्क्वाड्रन तैयार कर ली गई हैं और इनकी संख्या 5 से 6 है। भविष्य में भारतीय सेना की सभी 63 आर्मर्ड रेजीमेंट्स में शौर्य स्क्वाड्रन होंगी।
शौर्य स्क्वाड्रन ने शत्रु के टैंकों को पता लगाने वाले निगरानी ड्रोन, शत्रु टैंकों पर प्रहार करने वाले ड्रोन और झुंड में आक्रमण करने वाले स्वार्म ड्रोन होंगे। भारतीय सेना की आर्मर्ड रेजीमेंट शत्रु के ऊपर अपने टैंकों के अतिरिक्त आसमान से ड्रोन के साथ भी आक्रमण करने की तैयारी कर रही है। टैंकों के साथ चलने वाले ये ड्रोन शत्रु के टैंकों पर पता भी लगाएंगे और उन्हें नष्ट भी करेंगे।
भारतीय सेना की हर आर्मर्ड रेजीमेंट में 45 टैंक और लगभग 130-150 सैनिक होते हैं। हर आर्मर्ड रेजीमेंट को 14-14 टैंक की तीन स्क्वाड्रन में बांटा जाता है, इसके अतिरिक्त कमांडिंग अधिकारी, द्वितीय कमांडिंग अधिकारी और एडजुटेंट के तीन टैंकों को रेजीमेंट मुख्यालय स्क्वाड्रन कहा जाता है। सूत्रों के अनुसार शौर्य स्क्वाड्रन के लिए नई स्क्वाड्रन या सैनिक नहीं लाए जाएंगे बल्कि मौजूदा संगठन के ही सैनिकों को ड्रोन युद्धकला में पारंगत बनाया जाएगा।
पिछले कुछ वर्षों में ड्रोन ने युद्धक्षेत्र को पूरी तरह से बदल दिया है। खासतौर पर टैंक युद्धों में बहुत कम मूल्य के ड्रोन ने शत्रु के टैंकों को सबसे ज्यादा नष्ट किया है। भारतीय सेना इस नए युद्धकौशल का बचाव और आक्रमण दोनों ही तरह से प्रयोग करने के लिए तैयार हो रही है।