विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर अमेरिका अपना नियंत्रण चाहता है: क्रेमलिन

© AP PhotoThe tanker Sun Arrows loads its cargo of liquefied natural gas from the Sakhalin-2 project in the port of Prigorodnoye, Russia, on Friday, Oct. 29, 2021.
The tanker Sun Arrows loads its cargo of liquefied natural gas from the Sakhalin-2 project in the port of Prigorodnoye, Russia, on Friday, Oct. 29, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 27.03.2026
सब्सक्राइब करें
क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया भर में ऊर्जा की आधारभूत व्यवस्था को अपने नियंत्रण में रखना चाहता है।

"यह बात साफ़ है कि US अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा के बुनियादी ढांचे पर नियंत्रण चाहता है," गैस पाइपलाइन को व्यवस्थित करने की अमेरिकी इच्छा के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन की स्थिति के बारे में पेसकोव ने बताया।

इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने फ्रांस टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका रूस की नॉर्ड स्ट्रीम और नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपलाइन पर कब्ज़ा करने की अपनी इच्छा के बारे में बात कर रहा है।

दिमित्री पेसकोव के दूसरे बयान:
रूस और अमेरिका दोनों ही व्यापार मुनाफ़े से चूक रहे हैं क्योंकि US आपसी सहयोग फिर से शुरू करने की जल्दी में नहीं है।
अमेरिका के साथ आर्थिक परियोजनाओं, जिनमें डोनबास में दुर्लभ मर्दा धातुओं का खनन भी शामिल है, का मुद्दा पुतिन की कारोबारियों के साथ निजी बैठक में चर्चा का विषय नहीं था।
रूस के पास US-ईरान के बीच कथित बातचीत की कोई जानकारी नहीं है।
यूक्रेन कैस्पियन पाइपलाइन कंसोर्टियम (CPC) को बंद करने की कोशिशें जारी रखे हुए है।
यूक्रेन ऊर्जा ब्लैकमेल जारी रखे हुए है, जिससे रूस, अमेरिका और कज़ाकिस्तान की कंपनियों के हितों को नुकसान हो रहा है।
The Bering Strait, seen here in a satellite image, is the body of water that separates North America from Russia.  - Sputnik भारत, 1920, 25.10.2025
Sputnik मान्यता
रूस-अमेरिका सुरंग भू-राजनीति यूरोप को हाशिये पर धकेल कर यूरेशिया को बढ़ावा देगी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала