Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

ईरान संघर्ष का पर्यावरण पर असर प्रकृति के ख़िलाफ़ पूर्ण युद्ध जैसा है: विशेषज्ञ

© AP Photo / Vahid SalemiAn Iranian flag is placed among the ruins of a police station struck Monday during the U.S.–Israeli military campaign in Tehran, Iran, Tuesday, March 3, 2026. (AP Photo/Vahid Salemi)
An Iranian flag is placed among the ruins of a police station struck Monday during the U.S.–Israeli military campaign in Tehran, Iran, Tuesday, March 3, 2026. (AP Photo/Vahid Salemi) - Sputnik भारत, 1920, 05.04.2026
सब्सक्राइब करें
मिस्र के विशेषज्ञ मुस्तफ़ा शेरबिनी के अनुसार, ईरान में संघर्ष का पर्यावरण पर असर प्रकृति के खिलाफ़ पूर्ण युद्ध जैसा है।
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच ऑयल ठिकानों में आग लगने की वजह से, वायुमंडल में छोड़े गए उत्सर्जन अम्लीय वर्षा के रूप में वापस खाड़ी क्षेत्र में लौट आते हैं। इससे पानी का रासायनिक संतुलन अपरिवर्तनीय रूप से बदल जाता है और वनस्पति तथा जीव-जंतुओं को नष्ट किया जाता है, मिस्र के विशेषज्ञ और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के पर्यवेक्षक मुस्तफ़ा शेरबिनी ने Sputnik से कहा।
शेरबिनी के अनुसार, खाड़ी की भौगोलिक विशेषताएं इस स्थिति को और भी गंभीर बना देती हैं। यह आंशिक रूप से भूमि से घिरा हुआ जलक्षेत्र है, जहाँ पानी का आदान-प्रदान बेहद धीमी गति से होता है।
"ऐसी बंद जल प्रणाली में विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकलते, बल्कि दशकों तक जमा होते रहते हैं," विशेषज्ञ ने कहा।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि रसायनों से लदे जहाज़ों से जुड़ी किसी भी दुर्घटना के परिणामस्वरूप खाड़ी में दीर्घकालिक आपदा उत्पन्न हो सकती है। इसका अर्थ यह है कि लोग वास्तव में उसी संसाधन को प्रदूषित कर रहे हैं, जिस पर पूरे क्षेत्र की आबादी का जीवन और स्वास्थ्य निर्भर करता है।
"करीब 10 करोड़ लोगों के लिए यह खाड़ी जीवन का एकमात्र स्रोत है, और उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। अब यह सिर्फ़ पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के अस्तित्व का प्रश्न बन चुका है," उन्होंने रेखांकिट किया।
President Donald Trump, center, with Afghan President Ashraf Ghani and Joint Chiefs Chairman Gen. Mark Milley, behind him at right, while addressing members of the military during a surprise Thanksgiving Day visit, Thursday, Nov. 28, 2019, at Bagram Air Field, Afghanistan - Sputnik भारत, 1920, 01.04.2026
विश्व
अमेरिकी सेना ईरान में अपना अभियान 'बहुत जल्द' समाप्त कर देगी: ट्रंप
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала